Kohramlive : लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण में डाले गये वोटों का डिटेल चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। पहले चरण में कुल 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत, तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत, चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत और पांचवें चरण में 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने यह भी दावा किया है कि वोटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आयोग ने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया को बिगाड़ने के लिये झूठी कहानियां गढ़ना एक शगल हो गया है। पहले चरण में कुल 16 करोड़ 63 लाख 86 हजार 344 मतदाता थे, कुल मिलाकर 11 करोड़ 52 हजार 103 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले चरण का मतदान प्रतिशत 66.14 रहा। दूसरे चरण में कुल 15 करोड़ 86 लाख 45 हजार 484 मतदाताओं में से 10 करोड़ 58 लाख 30 हजार 572 वोट डाले। दूसरे चरण में कुल 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में 17 करोड़ 24 लाख 4 हजार 907 वोटर थे, जबकि 11 करोड़ 32 लाख 34 हजार 676 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत वोटिंग हुई। कुल 17 करोड़ 70 लाख 75 हजार 629 मतदाताओं में से 12 करोड़ 24 लाख 69 हजार 319 मतदाताओं ने वोट डाला। पांचवें चरण में कुल 8 करोड़ 95 लाख 67 हजार 973 मतदाताओं में से 5 करोड़ 57 लाख 10 हजार 618 लोगों ने वोट डाला। पांचवें चरण में 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसे भी पढ़ें :जंगल में एन’काउंटर, रुक-रुककर चल रही गो’लियां…
इसे भी पढ़ें :889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 25 मई को…
इसे भी पढ़ें :रेस हुए DSP, हिंदपीढ़ी में उतारा फोर्स… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मां-बाप संग CM कर रहे पुलिस का इंतेजार, वीडियो किया शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हा












