Kohramlive : IPL में कुछ खास नहीं कर पाने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि एक समय यह अफवाह थी कि वह महिला खिलाड़ी से शादी करने वाले थे। दोनों की नजदीकियों की खबरें काफी चर्चाओं में थीं। धवन ने कहा, “मैंने सुना कि मेरी शादी मिताली राज से होने वाली है।” इसके बाद वह हंसने लगे। यहां याद दिला दें कि भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, अब दोनों का तलाक हो चुका है और वह कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं।
शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। दोनों को मिलाने का काम टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने किया था। शिखर धवन से आयशा 10 साल बड़ी थीं, लेकिन कहते हैं न मोहब्बत में उम्र की सीमा नहीं देखी जाती, जिसकी मिसाल शिखर ने पेश की। दोनों ने साल 2009 में सगाई की और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। यह आयशा मुखर्जी की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें दो बेटियां हैं। साल 2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया था। धवन और आयशा नौ साल तक साथ रहने के बाद अलग-अलग हो गये। अब कानूनी तौर पर दोनों का तलाक हो चुका है। आयशा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ है, लेकिन वह बाद में ऑस्ट्रेलिया चली गई। आयशा एक किकबॉक्सर हैं। उनके पिता बंगाली और मां ब्रिटेन की हैं। वहीं, शिखर धवन ने दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की वापसी पर चर्चा करते हुये कहा कि “मैं इस बात की सराहना करना चाहूंगा कि जिस तरह से उन्होंने दुर्घटना के बाद अपने आपको संभाला है। जिस तरह से उन्होंने वापसी की है और IPLमें खेला है और भारतीय टीम में जगह बनाई है, वह अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक है और मुझे उन पर बहुत गर्व है।”
इसे भी पढ़ें :जंगल में एन’काउंटर, रुक-रुककर चल रही गो’लियां…
इसे भी पढ़ें :889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 25 मई को…
इसे भी पढ़ें :रेस हुए DSP, हिंदपीढ़ी में उतारा फोर्स… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मां-बाप संग CM कर रहे पुलिस का इंतेजार, वीडियो किया शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान















