Ranchi : छठे चरण में रांची समेत 58 सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है। इनमें 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट शामिल है। कुल 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 25 मई को होना है। आज यानी गुरुवार शाम को छठे चरण के लिए चुनावी प्रचार थम जायेंगे। वहीं कल यानी 24 मई से पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथों के लिए रवाना होंगी। इन 58 लोकसभा सीटों में बिहार की 8 सीटों से 86 उम्मीदवार चुनावी रेस में है। इसी तरह हरियाणा की 10 सीट पर 223 उम्मीदवार, जम्मू और कश्मीर की एक सीट पर 20 प्रत्याशी, झारखंड की 4 सीटों पर 93 कैंडिडेट्स, दिल्ली की 7 सीटों पर 162 उम्मीदवार, ओडिसा की 6 सीटों पर 64 उम्मीदवार, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 73 प्रत्याशी और सबसे ज्यादा यूपी की 14 सीटों पर 162 उम्मीदवार चुनावी रेस में है। 25 मई को इन 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला वोटिंग के जरिये जनता करेगी। झारखंड की 4 सीटों में रांची सहित गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर शामिल है।
इसे भी पढ़ें : रीमिक्स फॉल घूमने गये रांची के युवक की मौ’त…
इसे भी पढ़ें : BJP ने पवन सिंह को पार्टी से निकाला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : मंत्री आलमगीर से ED की पूछताछ रहेगी जारी, कब तक… जानें
इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, राजधानी में टल गई अनहोनी…
इसे भी पढ़ें : भयंकर गर्मी में इस चूक का मतलब उल्टी, दस्त, अपच और पेट दर्द को न्योता देना
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द















