मेकअप के लिए ‘कॉन्टेक्ट लेंस’ लगाते समय बरतें यह सावधानी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : आजकल चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए रंग-बिरंगे लेंस आंखों में लगाने का ट्रेंड काफी जोरों पर है। कुछ महिलाएं नजर कमजोर होने पर भी पार्टी वगैरह में कॉन्टेक्ट लेंस लगाती है। ऐसे में जरूरी है कि आंखों के मेकअप के समय कुछ सावधानियां रखी जाएं। ये चेहरे को खूबसूरत तो बनाते हैं, लेकिन असवाधानी से आंखों को नुकसान भी हो सकता है। आंखों की तंत्रिकाओं और रोशनी की नेचुरलिटी पर पड़ सकता है प्रभाव। तो आइए, आपको रूबरू कराते हैं कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर मेकअप करते समय बरती जाने वाली सवाधानी से।

वेट आई शैडो का प्रयोग बेहतर

अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस लगाती हैं तो पाउडर बेस्ड आई शैडो तुरंत बंद कर दें। इसकी जगह वेट आई शैडो का इस्तेमाल करें। पाउडर आई शैडो आंखों के अंदर जाकर जलन या इंफेक्शन कर सकता है। आंखों के नीचे पाउडर लगाना है तो स्पंज का इस्तेमाल करें। मेकअप लगाने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस जरूर पहन लें और जब मेकअप रिमूव करें तो उससे पहले लेंस हटा लें। ऐसा करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। कॉन्टेक्ट लेंस पहनने वालों को ऑइल फ्री उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :Witch Hazel के इस्‍तेमाल से कम हो सकती हैं Skin की बीमारियां

आंखों के अंदर न जाए लाइनर

ध्यान देने की जरूरत है कि जब भी आई लाइनर लगाएं, वह आंखों के अंदर न जाए। ऐसा होने पर आंखों में जलन हो सकती है और पानी आने लगता है। इससे लेंस खराब हो सकता है। इसलिए आई लाइनर को आंखों की वॉटरलाइन पर ही लगाएं। साथ ही मस्कारा लगाते समय भी थोड़ी सी सावधानी रखें।

आई शैडो लगाते समय बंद रखें आंखें

आई शैडो लगाते समय आंख बंद कर लें, ताकि वह आंखों के बाहरी सतह पर ही टिक जाए। इसके बाद कॉटन या फिर टिशू पेपर से अधिक आई शैडो को झाड़कर हटा दें। क्योंकि आईशैडो ड्राई होते हैं, इसलिए इनके आंखों में झड़ने के चांस ज्यादा होते हैं। इससे आंख गड़ने लगती है और पानी आने से लेंस खराब हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Skin के लिए वरदान है Sunflower oil, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

धूप में चुभता दर्द, कहीं ये Migraine तो नहीं, सच्चाई बता गये डॉ वर्मा…

तपती दोपहर, हल्की सी धूप और अचानक सिर में हथौड़े जैसा दर्द, कई लोग इसे आम सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह माइग्रेन(Migraine) भी हो सकता है।

Home Tips : चाय-कॉफी के दाग, चुटकियों में हटायें… जानें कैसे

लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि महंगे केमिकल नहीं, घर(Home) की छोटी-छोटी चीजें ही बड़े-बड़े दागों की छुट्टी कर सकती हैं

Hair Style : हेयर स्टाइल से झलकता है आपका असली स्वभाव!…

आईने के सामने खड़े होकर जब आप अपने बाल(Hair)संवारते हैं तो क्या कभी सोचा है, ये सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी पहचान भी बता रहे हैं? जी

चैत्र नवरात्रि शुरू, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट… जानें

शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थि