spot_img

दांत दर्द दूर करने के आसान घरेलू तरीके… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दांत का दर्द छोटा लग सकता है, लेकिन इसकी तकलीफ कई बार पूरे दिन का चैन छीन लेती है। अचानक उठने वाला दर्द, ठंडा-गरम लगना या रात में बढ़ती टीस परेशान कर सकती है। अक्सर लोग दर्द शुरू होते ही दवा खा लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि दर्द को दबाने के बजाय उसके कारण को समझना ज्यादा जरूरी है।

सबसे बड़ा कारण है दांतों में कैविटी

दांत दर्द का सबसे आम कारण कैविटी (दांत में कीड़ा लगना) माना जाता है। मुंह के बैक्टीरिया धीरे-धीरे दांत की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाते हैं। जब संक्रमण अंदर की नसों तक पहुंच जाता है, तो तेज दर्द शुरू हो सकता है। इसके अलावा कई वजहों से भी दांत दर्द हो सकता है, जैसे, मसूड़ों में संक्रमण या सूजन, अक्ल दाढ़ निकलने की समस्या, ठंडा, गर्म या मीठा खाने पर दांतों की संवेदनशीलता, साइनस संक्रमण। इसलिये सिर्फ दर्द कम करना नहीं, बल्कि उसकी असली वजह जानना जरूरी है।

हल्के दर्द में ये घरेलू उपाय दे सकते हैं राहत

लौंग से मिल सकती है अस्थायी राहत

लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल नामक तत्व हल्के दर्द और संक्रमण में राहत देने के लिये जाना जाता है। लौंग को धीरे-धीरे चबाने या लौंग के तेल की बहुत कम मात्रा कॉटन पर लगाकर प्रभावित जगह पर रखने से कुछ समय के लिये आराम मिल सकता है। ध्यान रखें कि लौंग के तेल का अधिक इस्तेमाल मसूड़ों में जलन पैदा कर सकता है।

गुनगुने नमक पानी से करें कुल्ला

गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करना दांत और मसूड़ों की सफाई में मदद कर सकता है। इससे मुंह के बैक्टीरिया और भोजन के कणों को हटाने में सहायता मिलती है और हल्की सूजन में राहत मिल सकती है।

लहसुन भी आ सकता है काम

लहसुन में मौजूद एलिसिन तत्व अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिये जाना जाता है। शुरुआती संक्रमण से जुड़े दर्द में लहसुन कुछ राहत दे सकता है। हल्की कुचली हुई लहसुन की कली को कुछ समय के लिये दर्द वाले हिस्से के पास रखा जा सकता है।

सूजन में ठंडी सिकाई मददगार

अगर दांत दर्द के साथ चेहरे पर सूजन है, तो बाहर से ठंडी सिकाई राहत दे सकती है। बर्फ को कपड़े में लपेटकर गाल के बाहर कुछ समय रखने से दर्द और सूजन कम महसूस हो सकती है। हालांकि, अगर दर्द संक्रमण या गंभीर समस्या के कारण है तो केवल सिकाई से समस्या खत्म नहीं होगी।

कब तुरंत डॉक्टर को दिखायें?

अगर, दर्द लगातार बना हुआ है। चेहरे या मसूड़ों में ज्यादा सूजन है। पस निकल रहा है। बुखार आ रहा है। दर्द बार-बार लौट रहा है तो देर किये बिना दंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिये।

इसे भी पढ़ें : इस पेड़ के पास जाने का मतलब है मौत को न्योता देना…

इसे भी पढ़ें : BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, कीमत और खासियत चौंका देगी…

इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट और शर्वरी का छाया जलवा, फैंस बोले, चुरा ली सारी लाइमलाइट…

इसे भी पढ़ें : सदमे में केतन के दादा की भी चली गई जान, दुखी पिता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र… जानें

इसे भी पढ़ें : किचन में निकालिये कुछ मिनट, खुद को ऐसे रखें फिट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भाग रहे युवक से खुला राज, पुलिस खरीदार तक पहुंची, फिर…

Ranchi : रांची से सटे तमाड़ में ब्राउन शुगर...

गढ़वा में इस रोज लगेगी विशेष लोक अदालत…

Garhwa(Nityanand Dubey) : चेक बाउंस के मामलों में वर्षों तक...

दिल्ली से गूंजा ‘डेस्टिनेशन झारखंड,’ दुनिया को दिया खुला न्योता…

Delhi : झारखंड अब केवल खनिज संपदा की पहचान...