spot_img

आलिया भट्ट और शर्वरी का छाया जलवा, फैंस बोले, चुरा ली सारी लाइमलाइट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अल्फा के खास प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो ‘मैसैकर’ में दो दमदार चेहरे छा गये। यश राज फिल्मस ने फिल्म के एंड क्रेडिट्स के बाद दिखाये जाने वाले इस हाई-एनर्जी ट्रैक को रिलीज कर दिया है। वीडियो में आलिया भट्ट और शर्वरी का जबरदस्त अंदाज, बेखौफ एटीट्यूड और ‘अल्फा’ वाली दबंग छवि नजर वायरल हो गई। सोशल मीडिया की महफिल में फैंस को शर्वरी का अंदाज कुछ ज्यादा भाया। ‘मैसैकर’ केवल एक गाना नहीं, बल्कि ‘अल्फा’ की दुनिया की झलक दिखाने वाला स्टाइल स्टेटमेंट बनकर सामने आया है। मॉडर्न बीट्स, शानदार विजुअल्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह ट्रैक फिल्म के एक्शन मूड को और मजबूत करता है। आलिया और शर्वरी दोनों ही अपने-अपने अंदाज में नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर शर्वरी की स्क्रीन प्रेजेंस की खूब चर्चा हो रही है।

शिल्पा और जोनिता की आवाज का जादू

इस एनर्जेटिक गाने को रोहांश और अबीर ने कंपोज किया है। इसे शिल्पा राव और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। गाने का ऑडियो पहले ही चर्चा में आ गया था, जब आलिया और शर्वरी ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान इसकी झलक दिखाई थी। इसके बाद फैंस लगातार इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने दोनों अभिनेत्रियों की तारीफ की, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने शर्वरी की स्क्रीन प्रेजेंस को खास बताया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि शर्वरी ने गाने में अपनी अलग चमक बिखेरी और उनकी स्टाइल ने सबका ध्यान खींच लिया। किसी ने उन्हें “लाइमलाइट चुराने वाली अल्फा गर्ल” कहा, तो किसी ने उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस की तारीफ की।

बड़े नामों से सजी ‘अल्फा’ की दुनिया

आदित्य चोपड़ा की बनाई और शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 3 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाये हुये है। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टार पावर के बीच अब ‘मैसैकर’ भी चर्चा का बड़ा कारण बन गया है। आलिया की लोकप्रियता और शर्वरी के नये अंदाज ने इस गाने को सोशल मीडिया पर छा दिया है।

इसे भी पढ़ें : सदमे में केतन के दादा की भी चली गई जान, दुखी पिता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र… जानें

इसे भी पढ़ें : किचन में निकालिये कुछ मिनट, खुद को ऐसे रखें फिट…

इसे भी पढ़ें : झारखंड पूरे देश का पेट पालता, दिल्ली में क्या बोले CM हेमंत सोरेन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बारिश में बच्चों के स्कूल शूज रहेंगे चमचमाते, अपनायें ये आसान घरेलू उपाय…

इसे भी पढ़ें : ‘Crime Capital बन जायेगी राजधानी’, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दांत दर्द दूर करने के आसान घरेलू तरीके… जानें

Kohramlive : दांत का दर्द छोटा लग सकता है,...

इस पेड़ के पास जाने का मतलब है मौत को न्योता देना…

Delhi : प्रकृति जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहस्यमयी...

BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, कीमत और खासियत चौंका देगी…

Kohramlive : पहाड़, जंगल, समुद्र या ऐसे इलाके जहां...

सदमे में केतन के दादा की भी चली गई जान, दुखी पिता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र… जानें

Delhi : केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने...