Ranchi : रांची से सटे तमाड़ में ब्राउन शुगर के धंधे पर रांची पुलिस ने बड़ी चोट की है। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.70 लाख रुपये नकद, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का धंधा चल रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुये रांची के रूरल SP के निर्देशन और बुंडू के SDPO के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।
पुलिस को देखते ही भागा, तलाशी में मिला ब्राउन शुगर
छापेमारी टीम जब बंगाली टोला पहुंची तो राजा शिव दत्ता मलिक के घर से एक युवक बाहर निकलता दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आशिफ खान बताया। उसके पास से करीब तीन ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पकड़े गये आशिफ खान ने पूछताछ में बताया कि उसने यह ब्राउन शुगर राजा शिव दत्ता मलिक से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने राजा के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक मोबाइल फोन और 1 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद किये गये। ब्राउन शुगर से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने राजा शिव दत्ता मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बटोरने वाले बोले, ‘ये सब ससुराल का गिफ्ट है…’
इसे भी पढ़ें : झारखंड ने दिया निवेश का भरोसा, कहा- आइये, विकास की नई गाथा साथ लिखते हैं…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में इस रोज लगेगी विशेष लोक अदालत…
इसे भी पढ़ें : दिल्ली से गूंजा ‘डेस्टिनेशन झारखंड,’ दुनिया को दिया खुला न्योता…
इसे भी पढ़ें : म्यूटेशन के नाम पर ‘रेट’ तय था, CO समेत तीन गिरफ्तार…








