spot_img

सदमे में केतन के दादा की भी चली गई जान, दुखी पिता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने जल्द न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भावुक पत्र लिखा है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने ईमेल के माध्यम से राष्ट्रपति से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाने की अपील की है। राष्ट्रपति को भेजे पत्र में विशाल अग्रवाल ने लिखा कि उनकी अपील किसी व्यवसायी या प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता की है जिसने अपना बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि केतन की हत्या के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है और हर दिन उनके मन में एक ही सवाल उठता है, आखिर उनके बेटे को न्याय कब मिलेगा?

20 दिनों में परिवार पर टूटा दोहरा दुख

पत्र में विशाल अग्रवाल ने परिवार पर आई दूसरी बड़ी त्रासदी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि केतन की मौत के महज 20 दिनों के भीतर उनके पिता का भी निधन हो गया। उनके अनुसार, पोते की असमय मौत का सदमा उनके पिता सहन नहीं कर सके। इस तरह कुछ ही दिनों के अंतराल में उन्होंने अपने बेटे और पिता, दोनों को खो दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार बिखर गया है। विशाल अग्रवाल ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि उनका परिवार किसी विशेष सुविधा या रियायत की मांग नहीं कर रहा है। उनकी एकमात्र मांग है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, ताकि न्याय प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी पीड़ित परिवार के दर्द को और बढ़ाती है। वहीं, समय पर कार्रवाई से समाज में यह संदेश भी जायेगा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं और अपराध करने वालों को सजा मिलती है।

“अब न्याय ही मेरी आखिरी उम्मीद है”

पत्र के अंतिम हिस्से में विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति से मामले पर व्यक्तिगत ध्यान देने की अपील की। उन्होंने लिखा कि उनका परिवार अपना सबकुछ खो चुका है और अब न्याय ही उनकी अंतिम उम्मीद है। उन्होंने आग्रह किया कि केतन का मामला केवल एक फाइल बनकर न रह जाये, बल्कि इसे संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ देखा जाये।

इसे भी पढ़ें : किचन में निकालिये कुछ मिनट, खुद को ऐसे रखें फिट…

इसे भी पढ़ें : झारखंड पूरे देश का पेट पालता, दिल्ली में क्या बोले CM हेमंत सोरेन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बारिश में बच्चों के स्कूल शूज रहेंगे चमचमाते, अपनायें ये आसान घरेलू उपाय…

इसे भी पढ़ें : ‘Crime Capital बन जायेगी राजधानी’, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : शादी से पहले डबल म’र्डर, तहलका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दांत दर्द दूर करने के आसान घरेलू तरीके… जानें

Kohramlive : दांत का दर्द छोटा लग सकता है,...

इस पेड़ के पास जाने का मतलब है मौत को न्योता देना…

Delhi : प्रकृति जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहस्यमयी...

BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, कीमत और खासियत चौंका देगी…

Kohramlive : पहाड़, जंगल, समुद्र या ऐसे इलाके जहां...

आलिया भट्ट और शर्वरी का छाया जलवा, फैंस बोले, चुरा ली सारी लाइमलाइट…

Kohramlive : अल्फा के खास प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो ‘मैसैकर’...