spot_img

BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, कीमत और खासियत चौंका देगी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पहाड़, जंगल, समुद्र या ऐसे इलाके जहां मोबाइल नेटवर्क का नामोनिशान नहीं होता, वहां भी अब संचार की राह आसान होने जा रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भारत में सैटेलाइट फोन सेवा को आगे बढ़ाते हुये एक खास फोन लॉन्च किया है, जो सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होकर काम करेगा। यह पहल खासतौर पर डिफेंस, मैरीटाइम, डिजास्टर रिस्पॉन्स, माइनिंग, रिमोट ऑपरेशन और एडवेंचर ट्रैवल जैसे क्षेत्रों के लिये शुरू की गई है।

टावर नहीं, सीधे सैटेलाइट से जुड़ेगा फोन

आम मोबाइल फोन जहां आसपास मौजूद टेलीकॉम टावर पर निर्भर रहते हैं, वहीं सैटेलाइट फोन सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट होते हैं। इसका फायदा यह होगा कि बाढ़, भूकंप और भूस्खलन जैसी आपदा स्थिति में संपर्क बना रहेगा। दूरदराज इलाकों में भी कॉलिंग संभव होगी। सेना, राहत दल और रिमोट क्षेत्रों में काम करने वाली एजेंसियों को बेहतर संचार सुविधा मिलेगी। BSNL के अनुसार, यह सेवा वैश्विक सैटेलाइट प्रदाताओं के साथ मिलकर उपलब्ध कराई जा रही है।

सैटेलाइट फोन की कीमत ₹1,34,166

BSNL के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, इस सैटेलाइट फोन की कीमत सभी टैक्स सहित ₹1,34,166 रुपये है। कंपनी ने बताया है कि इच्छुक ग्राहक और संस्थायें अधिक जानकारी के लिये नजदीकी BSNL कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

सुरक्षा के लिहाज से भी खास है सेवा

सैटेलाइट फोन सेवा में यूजर सत्यापन और इस्तेमाल से जुड़े रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था भी लागू है। इसके तहत फोन के इस्तेमाल की जगह, समय और उद्देश्य की जानकारी दर्ज की जाती है। सेवा को सुरक्षित संचार के लिये एन्क्रिप्टेड बनाया गया है।

कौन-कौन ले सकेगा यह सेवा?

BSNL ने इस सेवा को मुख्य रूप से सरकारी और व्यावसायिक संस्थाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

पोस्टपेड प्लान

  • ₹3,500 प्रति माह — 16 मिनट फ्री टॉकटाइम/एसएमएस
  • ₹5,835 प्रति माह — 30 मिनट फ्री टॉकटाइम/एसएमएस
  • ₹11,670 प्रति माह — 60 मिनट फ्री टॉकटाइम/एसएमएस

प्रीपेड प्लान

सरकारी संस्थाओं के लिये:

  • ₹3,500 प्रति माह — 20 मिनट फ्री
  • ₹38,500 सालाना — 240 मिनट फ्री

व्यावसायिक संस्थाओं के लिये:

  • ₹5,835 प्रति माह — 30 मिनट फ्री
  • ₹64,185 सालाना — 360 मिनट फ्री

फ्री मिनट खत्म होने के बाद सरकारी संस्थाओं के लिये करीब ₹18 प्रति मिनट/एसएमएस और व्यावसायिक संस्थाओं के लिए ₹25 प्रति मिनट/एसएमएस शुल्क निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट और शर्वरी का छाया जलवा, फैंस बोले, चुरा ली सारी लाइमलाइट…

इसे भी पढ़ें : सदमे में केतन के दादा की भी चली गई जान, दुखी पिता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र… जानें

इसे भी पढ़ें : किचन में निकालिये कुछ मिनट, खुद को ऐसे रखें फिट…

इसे भी पढ़ें : झारखंड पूरे देश का पेट पालता, दिल्ली में क्या बोले CM हेमंत सोरेन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बारिश में बच्चों के स्कूल शूज रहेंगे चमचमाते, अपनायें ये आसान घरेलू उपाय…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दांत दर्द दूर करने के आसान घरेलू तरीके… जानें

Kohramlive : दांत का दर्द छोटा लग सकता है,...

इस पेड़ के पास जाने का मतलब है मौत को न्योता देना…

Delhi : प्रकृति जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहस्यमयी...

आलिया भट्ट और शर्वरी का छाया जलवा, फैंस बोले, चुरा ली सारी लाइमलाइट…

Kohramlive : अल्फा के खास प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो ‘मैसैकर’...

सदमे में केतन के दादा की भी चली गई जान, दुखी पिता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र… जानें

Delhi : केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने...