दुमका : सीएम हेमंत सोरेन सपरिवार रविवार को तारापीठ मंदिर पहुंचे। बंगाल के बीरभूम जिला के रामपुरहाट में तारापीठ में देवी के दर्शन के बाद विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मां तारा से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इसे भी पढ़ें : सारे पैसे दे दो, नहीं तो मार दूंगा..रांची में दिनदहाड़े सटा दी Pistol
मां तारा से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सम्यक विकास और राज्यवासियों के कल्याण और खुशहाली के लिए मां तारा से आशीर्वाद लिया हूं। मुख्यमंत्री के साथ पत्नी कल्पना सोरेन, पिता और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन, विधायक सीता सोरेन और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने भी मां तारा की आराधना की।
इसे भी पढ़ें : CM ने जानी लोगों की समस्या, समाधान के लिए अफसरों को दिए निर्देश















