रांची : Pickup Van पोल से टकराकर पलटी, खलासी गंभीर, ड्राइवर भागा : रांची के पास टाटा रोड स्थित तैमारा घाटी में तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पोल से टकराई। टक्कर इतनी जोर की थी कि वैन रोड के दूसरी ओर जाकर पलट गई। हादसे में वैन का खलासी घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं, वैन का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। दशम फॉल पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वैन को रोड से हटाने का काम शुरू कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी के कैरेक्टर पर किया कमेंट, पति ने युवक को 11 टुकड़ों में काटा
इसे भी पढ़ें : खदान के पानी में मिला शव, पांच दिन पूर्व डंपर सहित गिरा था Driver






