spot_img
spot_img
spot_img

प्रोजेक्ट सेंट्रल सीनियर स्कूल ने जीती महिला कबड्डी की Trophy

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल ने जीती महिला कबड्डी प्रतियोगिता की Trophy. दो दिनी प्रतियोगिता सेल की किरीबुरु खदान प्रबंधन की ओर से कराई गई। सीएसआर योजना के तहत कराई जा रही यह प्रतियोगिता किरीबुरु के फुटबॉल मैदान में हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में किरीबुरु खदान प्रबंधन के सीजीएम डीके बर्मन शामिल हुए। प्रतियोगिता से पहले विशिष्ट अतिथि जीएम नवीन कुमार सोनकुशरे, एजीएम संजय बनर्जी, मुखिया पार्वती किडो सभी खिलाड़ियों से मिले।

Trophy के लिए पांच टीमों ने भाग लिया

प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल की सीनियर और जूनियर, प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय की सीनियर और जूनियर और जय मां दुर्गा मुर्गापाड़ा समेत पांच टीम ने भाग लिया। पहले लीग मैच खेला गया। इसके बाद फाइनल मैच पीसीएस जूनियर और प्रोजेक्ट सीनियर विद्यालय के बीच खेला गया। इसमें प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल सीनियर ने 38/ 32 अंकों से जीत हासिल की। किरीबुरु खदान के मुख्यप्रबंधक ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और ड्रेस प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें : सारे पैसे दे दो, नहीं तो मार दूंगा..रांची में दिनदहाड़े सटा दी Pistol

खिलाड़ियों के लिए हम प्रतिबद्ध : बर्मन

उद्घाटन के दौरान खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए श्री बर्मन ने कहा कि किरीबुरु प्रबंधन अपने खदान क्षेत्रों के तमाम प्रकार के खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति कटिबद्ध है। समय-समय में तमाम प्रकार के खेलों का आयोजन कर खिलाड़ियों के लिए मंच प्रदान किया जाता रहा है, जिसका लाभ सभी खिलाड़ी उठाएं।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : तेतरियाखांड झांकी है…मगध आम्रपाली बाकी है…काम बंद करो वरना…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...