नयी दिल्ली : PM Modi ने रकाबगंज साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था। गुरु तेगबहादुर की पुण्यतिथि के मौके पर पीएम गुरुद्वारे पहुंचे थे। इसके लिए न तो ट्रैफिक का विशेष इंतजाम किया गया था और न किसी तरह की रोक-टोक की गई थी। गुरुद्वारे में आम लोगों ने पीएम के साथ बिना रोक-टोक सेल्फी ली।
ट्वीट कर संदेश दिया PM Modi ने
मोदी ने कहा, ‘आज सुबह मैं ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब प्रार्थना के लिए गया। यहां गुरु तेगबहादुरजी की पवित्र देह का अंतिम संस्कार किया गया था। मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। दुनिया के करोड़ों लोगों की तरह मैं भी गुरु तेगबहादुरजी की विनम्रता से प्रेरणा ले रहा हूं।’
इसे भी पढ़ें : सारे पैसे दे दो, नहीं तो मार दूंगा..रांची में दिनदहाड़े सटा दी Pistol
सबद में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे, उस वक्त वहां सबद चल रही थी। गुरुमुखी में हो रही इस सबद का अर्थ है, “बेशक तुम सेवा करते हो, संगत करते हो, लेकिन तुम्हारी सोच में तब्दीली नहीं आई और भले ही तुमने कितने भी धर्मग्रंथ पढ़लिए हों।
इसे भी पढ़ें : चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, Overtake करने में हुई थी झड़प










