Hazaribagh(Krishna Paswan) : आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुये हजारीबाग DC के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हजारीबाग के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशन में चोरदाहा चेक पोस्ट और चौपारण थाना अंतर्गत बिहार राज्य से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों, बुकाड जंगल और नदी किनारे अवैध महुआ शराब बनाने वाली भट्ठियों पर छापेमारी की गई। ड्रोन की मदद से सघन जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब भट्ठियों को चिन्हित कर उन्हें विनष्ट किया गया। इस कार्रवाई में लगभग 5000 किलो जावा महुआ, शराब बनाने की सामग्री नष्ट की गई और करीब 400 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। टीम में उत्पाद विभाग के SI सुमितेश कुमार, ASI सैयद बशीरुद्दीन, एंटोनी बागे, अभय कुमार एवं आरक्षी अनूप कुमार सिंह सहित सशस्त्र गृहरक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़े :कुख्यात गैंग को देने जा रहा था हथियार, पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े पुलिस का ‘ऑपरेशन आयरन ग्रिप’, क्या बोले IG माईकल… जानें
इसे भी पढ़े :डॉक्टर ने हथेली पर लिखा, पुलिसकर्मियों ने किया रे*प…
इसे भी पढ़े :झारखंड में मतदाता सूची पर हो रहा ये काम…






