झारखंड में मतदाता सूची पर हो रहा ये काम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक की। वर्तमान मतदाता सूची को 2003 की मतदाता सूची से फैमिली ट्री बनाते हुये मैपिंग करने का निर्देश दिया गया। इसका मकसद मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में त्रुटिहीन डेटा सुनिश्चित करना और 2003 से वर्तमान सूची तक पैतृक/वंशानुगत संबंधों की पहचान करना है।

मैपिंग और तैयारी का तरीका

2003 से वर्तमान सूची का क्रॉस-चेक, सभी मतदाताओं की पहचान भौतिक रूप से और BLO ऐप के माध्यम से करनी होगी। वहीं, अन्य राज्य के मतदाता, जिनका नाम 2003 में किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में है, वे अपना विवरण संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी तरह ऐसे मतदाता जिनका नाम 2003 की सूची में नहीं है, लेकिन माता-पिता का नाम सूची में है, उन्हें BLO द्वारा पैतृक विवरण के आधार पर वर्तमान सूची से मैपिंग करना सुनिश्चित करना है। SRI पर भी गंभीरता से काम करने को कहा गया है। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेज ठाकुर एवं सभी जिलों के जिला एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े :डॉक्टर ने हथेली पर लिखा पुलिसकर्मियों ने किया रेप…

इसे भी पढ़े :कुख्यात गैंग को देने जा रहा था हथियार, पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...