Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय सभागार में आज अभियान IG डॉ. माईकलराज एस की अध्यक्षता में संगठित अपराध पर हाई लेवल मीटिंग की गई। यह मीटिंग 20 अगस्त 2024 को हुई पिछली रणनीतिक मीटिंग की प्रगति की समीक्षा हेतु बुलाई गई थी। इसमें रांची, धनबाद, रामगढ़, पलामू, हजारीबाग और चतरा और ATS के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुये। बैठक के दौरान डॉ. माईकलराज एस. ने स्पष्ट निर्देश दिये कि राज्यभर में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगना और उनके सहयोगियों को चिन्हित कर कानूनी शिकंजा कसे। जमानत पर छूटे अपराधकर्मियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाये। फरार सदस्यों की हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये। CCA (Crime Control Act) के प्रावधानों के तहत साक्ष्य आधारित सख्त कार्रवाई की जाये। अपराधियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर जब्ती की प्रक्रिया तेज की जाये। वहीं, जमानतदारों का सत्यापन भी जरूर किया जाये ताकि कोई भी कानूनी खामी अपराधियों के बचाव का कारण न बने। बैठक में ATS के SP ऋषभ झा ने बताया कि आतंकवाद निरोधी दस्ते की तकनीकी और इंटेलिजेंस इकाइयां अब राज्यभर में सक्रिय गैंगों की आर्थिक गतिविधियों पर भी नजर रखेंगी। IG डॉ. माईकलराज एस. ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को आदेश दिया कि अपराधी चाहे किसी भी जिले में हो, अब उसे छिपने की जगह नहीं मिलेगी। क्राइम कंट्रोल केवल कार्रवाई से नहीं, बल्कि सतत निगरानी और सटीक जानकारी से संभव है। झारखंड पुलिस का यह संदेश स्पष्ट है कि “गैंग चाहे कितना भी संगठित क्यों न हो, कानून की मुट्ठी में हर अपराधी की सांस थम जायेगी।”
पुलिस का ‘ऑपरेशन आयरन ग्रिप’, क्या बोले IG माईकल… जानें
Date:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…
Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...
तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…
Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...
झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…
Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...
बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...
नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…
Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...











