Kohramlive : महाराष्ट्र के सतारा जिले से आई एक खबर एक व्यवस्था की चीख है। फलटन तहसील के सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मौत ने पुलिस, प्रशासन और समाज, सभी के जमीर को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात फलटन स्थित एक होटल के कमरे में जब दरवाजा नहीं खुला, तो होटल स्टाफ ने सूचना दी। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और सामने था डॉक्टर का बेजान शरीर, वहीं हथेली पर “उन्होंने मेरा सब कुछ छीन लिया…” — हथेली पर लिखे सुसाइड नोट ने राज्य को हिला दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने अपने हाथ पर लिखा कि “सतारा पुलिस के दो अफसरों ने मुझे पांच महीनों से प्रताड़ित किया। उपनिरीक्षक गोपाल बडाने ने मेरा दुष्कर्म किया, वहीं, पुलिसकर्मी प्रशांत बंकर ने मानसिक उत्पीड़न किया।” पुलिस ने तुरंत बलात्कार और आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता देखते हुये CM देवेंद्र फडणवीस ने खुद सतारा के SP से बात की। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के तत्काल निलंबन का आदेश दिया और कहा ऐसी घटनाओं में कोई भी दया नहीं बरती जायेगी। न्याय हर हाल में होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से गृह विभाग को निर्देश जारी किये गये हैं कि तेज, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाये। इस बीच महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा कि यह सिर्फ एक डॉक्टर की मौत नहीं, महिला अस्मिता पर हमला है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीमें बनाई गई हैं। न्याय हर हाल में दिलाया जायेगा। मृतक डॉक्टर के चचेरे भाई का इल्जाम है कि “मेरी बहन पर गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिये पुलिस और नेताओं का दबाव था। उसने शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उसकी आवाज दबा दी गई। अब हमें सिर्फ न्याय चाहिये।”
हे भगवान! इस महिला डॉक्टर के साथ क्या हो गया… देखें वीडियो
Date:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...
जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...





