Kohramlive : भारतीय सड़कों पर बाइक रोजमर्रा की जिंदगी का साथी होती है। ऑफिस जाने की जल्दी हो, गांव की उबड़-खाबड़ सड़कें हों या शहर का ट्रैफिक, हर राइडर चाहता है कि बाइक भरोसेमंद हो, माइलेज अच्छा दे और जेब पर ज्यादा बोझ न डाले। इसी भरोसे की वजह से बजाज ऑटो की बाइकों ने भारतीय ग्राहकों के बीच खास पहचान बनाई है। अगर आप भी रोजाना इस्तेमाल के लिये बजाज की बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Bajaj Platina 110, Pulsar 125 और Pulsar NS160 आपके लिये शानदार विकल्प हो सकते हैं। आइये जानते हैं इन तीनों बाइकों की खासियत, कीमत और माइलेज।
Bajaj Platina 110 Drum: कम खर्च में ज्यादा सफर
बजाज की सबसे किफायती बाइकों में शामिल Platina 110 खासतौर पर उन लोगों के लिये बेहतर विकल्प है, जो रोज लंबी दूरी तय करते हैं और ज्यादा माइलेज चाहते हैं।इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) करीब ₹73,077 है। इसके खास फीचर्स 115 सीसी DTS-i, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन, 5 स्पीड गियरबॉक्स, बेहतर आराम के लिए SnS सस्पेंशन, लंबी और आरामदायक सीट, LED लाइटिंग सेटअप हैं। वहीं, ARAI प्रमाणित माइलेज करीब 70 kmpl एवं वास्तविक उपयोग में लगभग 65-70 kmpl है। कम खर्च, ज्यादा माइलेज और आरामदायक सफर के लिये Platina 110 एक मजबूत विकल्प बन सकती है।
Bajaj Pulsar 125: स्टाइल के साथ रोजाना की परफॉर्मेंस
बजाज की Pulsar सीरीज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है। Pulsar 125 उन लोगों के लिये है, जो डेली कम्यूट के साथ थोड़ा स्पोर्टी लुक और बेहतर परफॉर्मेंस भी चाहते हैं।इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) करीब ₹92,111 है। इसके खास फीचर्स 124.38 सीसी 4 स्ट्रोक ट्विन स्पार्क इंजन, 11.8 PS पावर और 10.8 Nm टॉर्क, डिजिटल कंसोल, 5-स्टेप एडजस्टेबल नाइट्रॉक्स रियर सस्पेंशन, ऑल LED लाइटिंग है। ARAI प्रमाणित माइलेज करीब 51.46 kmpl एवं वास्तविक उपयोग में करीब 50-55 kmpl है। जो लोग बाइक में माइलेज के साथ डिजाइन और स्टाइल भी चाहते हैं, उनके लिए Pulsar 125 बेहतर चुनाव हो सकती है।
Bajaj Pulsar NS160: पावर और टेक्नोलॉजी का दमदार पैकेज
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप रोजाना सफर के साथ बेहतर पावर, हैंडलिंग और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, तो Pulsar NS160 शानदार विकल्प हो सकती है।इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1,23,694 है। इसके खास फीचर्स 160.3 सीसी ऑयल कूल्ड ट्विन स्पार्क FI इंजन, 17 PS पावर और 14.6 Nm टॉर्क, स्मार्ट ब्लूटूथ कनेक्टेड डिजिटल कंसोल, नेविगेशन सपोर्ट, ABS राइड मोड, USD फोर्क, मोनो-शॉक सस्पेंशन, डुअल चैनल ABS है। ARAI प्रमाणित माइलेज करीब 52.2 kmpl एवं वास्तविक उपयोग में लगभग 42-45 kmpl है। यह बाइक उन राइडर्स के लिये है, जो कम्यूट बाइक में स्पोर्टी फील और दमदार प्रदर्शन चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें : धरती से अंतरिक्ष तक भारतीय प्रतिभा अनिल मेनन की नई उड़ान…
इसे भी पढ़ें : केतन की मां ने PM को लिखी चिठ्ठी, वह मेरी पूरी दुनिया था…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के 7 बड़े फैसले…
इसे भी पढ़ें : रांची में रियल एस्टेट के दो बड़े ग्रुपों के यहां छापा…








