Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस कप्तान ने क्राइम कंट्रोल और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को बड़कागांव थाना में SP की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें SDPO, थानेदार सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पुराने और नये सभी कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। SP ने निर्देश दिया कि वर्ष 2025 से पहले के सभी लंबित मामलों और वर्तमान में चल रहे कांडों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन किया जाये। अनुसंधान में तेजी लाते हुये मामलों को समय सीमा के अंदर पूरा किया जाये।
वारंट, इश्तेहार और कुर्की मामलों पर खास जोर
बैठक में थाना में लंबित जमानती वारंट, गैरजमानती वारंट, इश्तेहार, कुर्की-जब्ती के मामलों को लेकर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। SP ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री वाले स्थानों को चिन्हित किया जाये। ऐसे कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर विशेष अभियान चलाते हुये उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
संगठित अपराध पर शिकंजा कसने का निर्देश
संगठित अपराध से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुये SP ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी कांडों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाये। वहीं, नये दर्ज मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुये अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस कप्तान ने थानेदारों को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाये और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाये।
जमीन विवाद मामलों पर भी विशेष नजर
जमीन विवाद से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा थाना दिवस पर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, संबंधित मामलों में अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सोमवार को थाना स्तर पर सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : चोरी के 12 घंटे में ट्रैक्टर बरामद…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस टीम उतरी सड़क पर, 230 से ज्यादा…
इसे भी पढ़ें : खूंटी डबल म’र्डर का खुलासा: बच्चे की कस्टडी विवाद में हुई ह’त्या…
इसे भी पढ़ें : ”छेड़खानी होई तो सीधे मा’रधा’ड़ चली, पूरा ग्रामीण मिलकर मा’र’ब”, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : IRCTC का नया चेहरा लॉन्च, अब टिकट बुकिंग होगी आसान, तेज और स्मार्ट…








