Pakur (JAY): ड्राइवर का ईमान डोला और लूट लिए गये मच्छरदानी कारोबारी हैदर अली। पिकअप वैन के ड्राइवर आसमाउल शेख ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर कारोबारी को लूटने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बात का खुलासा महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ड्राइवर आसमाउल शेख पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उससे जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं पुलिस को दिये बयान में अपने साथियों के नाम और ठिकाने का पता भी उगल दिया है। उसकी निशानदेही पर बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
यहां याद दिला दें कि बीते 18 दिसंबर को महेशपुर-पाकुड़िया मेन रोड पर पगला नदी के पास सरेराह मारपीट कर और आंखों में स्प्रे डालकर साढे पांच लाख रुपये लूट लिए थे। उस वक्त कारोबारी हैदर अली, ड्राइवर आसमाउल शेख और कारोबारी का एक सहयोगी समीर शेख गाड़ी में सवार थे। मच्छरदानी लेकर बांका से महेशपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल के काशीमनगर जा रहे थे। वारदात के बाद भुक्तभोगी ने महेशपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सुनें क्या बोले महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम…
Read More : बवाल दिख रही Akshara Singh, फैंस बोले- तू त गर्दा मचा देलू
Read More : इस Actress ने पहनी ऐसी ड्रेस कि भड़के फैंस, कह दिया…
Read More : Karishma ने कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट की दिख गया…फैंस बोलें सेक्सी होने का मतलब…
Read More : Urfi Javed दे रही Sunny Leone को टक्कर, ‘बिजली गिरा के’… देखें वीडियो
Read More : PLFI का एरिया कमांडर बंधना धराया, पुलिस को बताया कैसे…
Read More : खाना खाकर एक साथ सोये चाचा-भतीजा, खिड़की से झांका तो उड़े होश
Read More : Exam Paper में छात्र ने लिखा ऐसा उत्तर कि हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे आप, पढ़ें…
Read More : खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो
Read More : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
Read More : CM Nitish का बड़ा एलान, कहा- अब किसी की शादी में नहीं जाऊंगा मैं…
Read More : Ludhiana Court में Blast, दो की मौत, CM चन्नी ने कही ये बात…












