spot_img
spot_img
spot_img

खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

झीट-झाट में रहनेवाली खुद को बताती थी बैंक मैनेजर, पर लूटती थी दूल्‍हे की गाडि़यां

RANCHI (Roopam): नाक-नक्‍श से सुंदर लवली सिंह की फितरत सुन रांची के रूरल एसपी के होश उड़ गये। वहीं बाकी पुलिसवाले का माथा चकरा गया। पुलिस के हत्‍थे चढ़े वाहन लुटेरों ने जब जुबां खोली और नाम उगला अपने गिरोह की सरदार का तो सहसा पुलिस को यकीन नहीं हुआ। कई तथ्‍य और साक्ष्‍य- सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने लवली सिंह की गिरेबां पर हाथ डाली। लवली सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर ली। वह पटना की बोरिंग रोड की रहनेवाली है। पर उसके गिरोह में शामिल ज्‍यादातर चोर-उच्‍चके और लुटेरे झारखंड के हैं। लवली सिंह खुद कबूल करती है कि एक गाड़ी चुराने या लूटने के एवज में उसे 5 हजार रुपये मिलता था। गाड़ी का चेचिस और इंजन दोनों बदल उसे औने-पौने दाम में खुले बाजारों में बेच दिया जाता था। ज्‍यादातर लग्‍जरी गाडि़यों को चुराने में माहिर लवली सिंह गिरोह से जुड़े चोरों ने एक से एक कारानामे कर दिखाया है। सबकी अपनी अलग-अलग कहानी है। यह एक ऐसा गिरोह है जो दूल्‍हे तक की गाड़ी उड़ा लेता है।

बीते 28 नवंबर को रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के पाथकोई में एक बारात आई थी। दूल्‍हे राजा एक स्विफ्ट कार पर सवार थे। रास्‍ते में ही दूल्‍हे की गाड़ी छेक ली गई। दूल्‍हे और गाड़ी में बैठे अन्‍य लोगों को पास के ही एक जंगल में छोड़ दिया। इस कांड में सबसे पहले रांची के चान्‍हो से फरीद खान को पकड़ा गया। तरंगा गांव का फरीद इस शादी में शरीक भी हुआ था। वीडियो फुटेज इस बात के गवाह है। गिरफ्तार फरीद के इकबालिया बयान के बाद हजारीबाग का शिव कुमार, अस्‍फाक अंसारी, मो. अजहर और मुस्‍ताक आलम उर्फ अरमान पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन लग्‍जरी गाडि़या बरामद की गई। वहीं इनके पास से नगद 35 हजार और 6 मोबाइल फोन मिले। गिरोह की सरदार लवली सिंह का रांची, हजारीबाग और अन्‍य शहरों में आना-जाना लगा रहता था। महंगे होटलों में ठहरती थी। पूरे झीट-झाट में रहने वाली लवली खुद को बैंक मैनेजर बताते फिरती थी। शादी-ब्‍याह समारोह में आनेवाली लग्‍जरी गाडि़यां इनके निशाने पर रहती थी। इस गिरोह का खुलासा करने में महिला दारोगा गुलाब सोय की सराहनीय भूमिका रही। सुनें क्‍या बोली पकड़ी गई लवली सिंह और रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम…

इसे भी पढ़ें : हर हाल में चाहिए एक दिन की छुट्टी, अपने भी बाल-बच्‍चे, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : घर के बाहर ही कार के अंदर मिली डोजर ऑपरेटर की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : पोस्‍टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर

इसे भी पढ़ें : RTI नहीं करती तो बर्बाद हो जाता…

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में OMICRON VARIANTS की दस्तक

इसे भी पढ़ें : बुलेट सवार बदमाशों ने BDC के पति को गोलियों से भुना…

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 मरे, भड़की हिंसा, एक जवान ने भी तोड़ा दम

इसे भी पढ़ें : टैंक के गोले पर गिरा और देखिए क्या हो गया हाल…

इसे भी पढ़ें : बेवा भाभी को बनाया जीवन संगिनी, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BREAKING : गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन की दस्तक, ALERT

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे आंध्र प्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया

इसे भी पढ़ें : गुजरात में भी कोरोना के नए वैरिएंट OMICRON ने की एंट्री, 1 शख्‍स संक्रमित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...