Kohramlive Desk : सोशल मीडिया के इस जमाने में कोई भी चीज वायरल होने में देर नहीं लगती। हाल ही में बिहार के एक कॉलेज के स्टूडेंट का Answer Sheet खूब वायरल हुआ था। अब एक स्कूली बच्चे का Answer Sheet वायरल हो रहा है। वायरल Answer Sheet में छात्र ने एक क्वेश्चन का ऐसा आंसर लिखा कि उसे पढ़कर मास्टर साहब का माथा चकरा गया। वायरल कॉपी में इस आंसर में छात्र को 10 में 0 अंक मिले। साथ ही लिखा है टीचर कोमा में है। हालांकि यह वायरल कॉपी किस जगह की और किस स्कूल की है यह पता नहीं चल पाया है। भाखड़ा नांगला डैम के बारे में छात्र ने आंसर शीट में जो कुछ लिखा है खुद ही पढ़िये…
भाखड़ा नांगल डैम सतलज नदी पर बना हुआ है।
सतलज नदी पंजाब में है।
पंजाब सरदारों का देश है।
सरदार पटेल भी एक सरदार थे।
उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है।
लोहा टाटा में बनता है।
लेकिन टाटा हाथ से किया जाता है।
और कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं।
पंडित जवाहरलाल नेहरु भी कानून जानते थे।
उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे।
चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था।
गुलाब 3 किस्म के होते हैं।
पीने वाला शरबत, खिलने वाला और गुलाबरी होता है।
गुलाबरी बहुत मीठा होता है।
मीठी तो चीनी भी होती है।
चीनी अक्सर चींटी खाती है।
हाथी को चींटी से सख्त नफरत है।
लंदन का हाथी बहुत विख्यात है।
लंदन जर्मनी के पास है और जर्मनी का वार फेमस है।
वार 8 तरह के होते हैं सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार, और वर्ल्ड वार।
वर्ल्ड वार बहुत खतरनाक होते हैं।
खतरनाक तो शेर भी होता है।
शेर का भी मन होता है।
मन बहुत चंचल होता है।
चंचल मेरे पीछे बैठती है।
चंचल मधुबाला की छोटी बहन है।
मधुबाला ने फिल्म ‘शक्ति’ में काम किया था।
शक्ति मुट्ठी में होती है।
छोटे-छोटे झगड़ों में मुट्ठी बांधकर मारने का शौक पंजाबियों को होता है।
पंजाबी पंजाब में रहते हैं और पंजाब में ही भाखड़ा नांगल डैम है।

इसे भी पढ़ें : खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…











