spot_img
spot_img

पका-पकाया मटन कुत्ता खा गया, बेटी के सीने में दाग दी गोली… फिर क्या हुआ देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने जो मटन बनाया था, उसे कुत्ता खा गया। इसी बात को लेकर पहले मां को खूब खरी-खोटी सुनाई और पिता ने बेटी के सीने में गोली दाग दी। खून से लथपथ बेटी के प्राण निकल गये। सहसा किसी को यकीन नहीं, पर दिल को झकझोर और हैरान कर देने वाली यह वारदात महाराष्ट्र के उस्सेमानाबाद के कार्ला गांव से उछलकर सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से मम्मी-डैडी फरार हो गये। पुलिस मम्मी मीराबाई गणेश भोसले और डैडी गणेश जम्पन भोसले को खोज रही है। सबसे दुखद पहलू यह है मामूली सी बात पर इस  भयानक कांड ने बेटी काजल शिंदे के पति मनोज शिंदे को अंदर से हिला कर रख दिया। घटना से आहत पति मनोज ने अपने सास-ससुर के खिलाफ नालदुर्ग थाना में रपट दर्ज कराई है।

इस लोमहर्षक वारदात के पीछे का कारण जिस किसी ने सुना-देखा, वह हैरान है। अबतक जो बातें उभरकर सामने आई, उसके अनुसार अपने पति मनोज के साथ रहनेवाली काजल रात के खाने में मटन बनायी थी। मटन बनाने के बाद वह घर में अन्य काम में लग गई। वहीं तैयार मटन को एक कुत्ते ने खा लिया। यह जान काजल की मां मीरा इस बारे में बेटी से पूछने लगी। मां-बेटी में बहस होने लगी। शोर सुन काजल के पिता आ गये। उसने जब सुना कि पका सारा मटन कुत्ता खा गया तो उसका खून खौल गया। उसने बेटी काजल के सीने में गोली दाग दी। खून से लथपथ काजल को अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की शिकायत पर कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें :हुंडरू फॉल में बह गया रितिक, बचा ली गयी तन्नु… देखें

इसे भी पढ़ें :भारत के इस राज्य में 30 साल बाद चालू हुये सिनेमाघर… देखें

इसे भी पढ़ें :शर्म करो, एक जवान लड़का चल बसा, तड़पता रह गया परिवार

इसे भी पढ़ें :जमीन सर्वे कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए विभाग : सीएम हेमंत सोरेन  

इसे भी पढ़ें :प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :दूसरी बीवी के घर फंदे पर झूलता मिला रवि… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...