Hazaribagh(Sunil/Pooja) : हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड में अवैध चिकित्सा प्रैक्टिस का मामला दिन-ब-दिन गंभीर होता जा रहा है। बिना वैध डिग्री, बिना रजिस्ट्रेशन, बिना किसी कानूनी मान्यता के दो लोग बेखौफ होकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, केरेडारी में एक अवैध क्लिनिक संचालित है, यहां इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं, दवाइयां लिखी जा रही हैं, मरीजों का इलाज हो रहा है, जबकि न डिग्री, न सर्टिफिकेट, न राज्य या केंद्र का रजिस्ट्रेशन है। सीधे-सीधे लोगों की जान से खेला जा रहा है। कुछ ग्रामीण कहते हैं कि “बीमारी से कम डर लगता है, इन झोलाछाप डॉक्टरों से ज्यादा।” सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब अवैध इलाज करने वालों से सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब था कि प्रभारी को ”खुश” मैनेज कर लेंगे, फिर काम शुरू कर देंगे। स्थानीय लोगों में अनहोनी का डर समाये हुये है।
डॉक्टर बिना डिग्री, इलाज बिना डर, केरेडारी में बेखौफ खेल…#hazaribagh #jharkhand #latestnews pic.twitter.com/7JeXNvmMwG
— KohramLive (@KohramLive) December 20, 2025
इसे भी पढ़े : राजधानी में जबरदस्त सियासी हलचल, 23 को होगा भव्य रोड शो…
इसे भी पढ़े : T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल बाहर, ये हुये अंदर…
इसे भी पढ़े : भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंदा, बुमराह–वरुण का कहर
इसे भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट की सख्ती,10 कॉलेजों पर 100 करोड़ का दंड…
इसे भी पढ़े : लालू यादव का दिल्ली में सफल ऑपरेशन…






