सुप्रीम कोर्ट की सख्ती,10 कॉलेजों पर 100 करोड़ का दंड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्थान के 10 निजी डेंटल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट ने BDS दाखिले में नियम तोड़ने पर हर कॉलेज पर 10-10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कुल जुर्माना राशि 100 करोड़ रुपये है। न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और जे.के. महेश्वरी की पीठ ने दो टूक कहा, “नियमों की जानबूझकर अनदेखी की गई, जिससे मेडिकल शिक्षा की साख को ठेस पहुंची।” अदालत ने राजस्थान सरकार की भूमिका पर भी नाराजगी जताई। 2016-17 के BDS दाखिलों में NEET की न्यूनतम योग्यता में पहले 10% और फिर 5% की अवैध छूट दी गई। नतीजा, ऐसे छात्र भी दाखिल हो गये, जो नियमों की चौखट तक नहीं पहुंचते थे। कोर्ट ने राज्य सरकार को 10 लाख रुपये राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSSA) में जमा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने मानवीय आधार पर 2016-17 में दाखिला पाये छात्रों की BDS डिग्री को वैध कर दिया, लेकिन एक शर्त रखी कि छात्र राजस्थान हाईकोर्ट में हलफनामा देंगे और आपदा, महामारी या आपात स्थिति में निःशुल्क सेवा देंगे। सभी कॉलेजों को 8 सप्ताह के भीतर जुर्माना जमा करना होगा। इसका पैसा वन स्टॉप सेंटर, नारी निकेतन, वृद्धाश्रम एवं बाल देखभाल संस्थान में खर्च होगा।

इसे भी पढ़े : T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल बाहर, ये हुये अंदर…

इसे भी पढ़े : सैयद मुश्ताक अली की चमक से झारखंड का सीना चौड़ा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…

Bihar : रोहतास की गलियों में इन दिनों एक...

जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें...

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...

सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में वर्षों से...

घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के धुरकी प्रखंड में इन...