Kohramlive : नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में भारतीय टीम ने ऐसा रंग जमाया कि साउथ अफ्रीका की उम्मीदें बाउंड्री लाइन के पार जा गिरीं। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला जल्द ही भारी पड़ गया। भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान को रन मशीन बना दिया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन बनाये। तिलक वर्मा 42 गेंदों पर 73 रन (स्ट्राइक रेट 173) बनाये। हार्दिक पंड्या 25 गेंदों पर 63 रन (स्ट्राइक रेट 252), संजू सैमसन 22 गेंदों पर 37 रन, अभिषेक शर्मा 21 गेंदों पर 34 रन, शिवम दुबे 3 गेंदों पर 10 रन एवं सूर्यकुमार यादव ने 5 रन बनाये। हर चौके-छक्के के साथ स्टेडियम गूंजता रहा। तिलक की टाइमिंग और हार्दिक की ताकत ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट लिये। बुमराह की यॉर्कर और वरुण की फिरकी ने मैच की दिशा तय कर दी।
भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंदा, बुमराह–वरुण का कहर
Date:

जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…
Bihar : रोहतास की गलियों में इन दिनों एक...
जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…
Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें...
शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…
Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...
घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के धुरकी प्रखंड में इन...





