Bihar : भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार नई जिम्मेदारी के बाद बिहार आ रहे हैं और पटना में इसे लेकर जबरदस्त सियासी हलचल है। 23 दिसंबर को उनका पटना दौरा तय है, जिसे भाजपा एक बड़े शक्ति प्रदर्शन में बदलने की तैयारी में जुटी है। दोपहर 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही नितिन नबीन का भव्य रोड शो शुरू होगा। बेली रोड होते हुये काफिला राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, फिर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेगा। इसके बाद सीधे मिलर हाई स्कूल में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच उनका जोरदार अभिनंदन समारोह होगा। बिहार भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के मुताबिक, नितिन नबीन को राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य भर से कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे। मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
राजधानी में जबरदस्त सियासी हलचल, 23 को होगा भव्य रोड शो…
Date:

जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…
Bihar : रोहतास की गलियों में इन दिनों एक...
जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…
Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें...
शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…
Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...
घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के धुरकी प्रखंड में इन...





