Ranchi : झारखंड में इस बार दुर्गा पूजा के दौरान भी गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। IMD ने 25 से 29 सितंबर तक पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। हवा की रफ्तार 30–40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 सितंबर को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ जोरदार बारिश की प्रबल संभावना है। जबकि 28 और 29 सितंबर को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में दिन में एक-दो बार बारिश का दौर चलता रहेगा। अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। रांची में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़े: मस्क ने चौंकाया, इंसान से ज्यादा स्मार्ट होगी AI
इसे भी पढ़े: चाची की मोहब्बत में का’तिल बना भतीजा, मासूम बनी गवाह…
इसे भी पढ़े: ह’त्यारे तक पहुंच नहीं पाई पुलिस, राजधानी में दहशत…
इसे भी पढ़े: कोल इंडिया में नई पहचान, इस रोज से यूनिफॉर्म जरूरी












