spot_img
spot_img
spot_img

ह’त्यारे तक पहुंच नहीं पाई पुलिस, राजधानी में दहशत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल के पास मारे गये राजकुमार राय उर्फ आला राय के गुनहगारों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सरेराह उनकी हत्या से पटना में दहशत है। यहां याद दिला दें कि उस रोज पटना की भीड़भरी सड़कों पर अचानक सन्नाटा पसर गया। राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने की गली में वह मंजर किसी फिल्मी दृश्य से कम न था, राजकुमार राय उर्फ आला राय, जो कभी राजद की राजनीति का चमकता चेहरा रहे थे, उस रोज अपराधियों की छह गोलियों से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मुन्नाचक की एक दुकान के बाहर लगे CCTV साफ दिखा कि पहले से घात लगाये दो नकाबपोश अपराधी की पहली गोली दुकान पर चली, राय बच निकले, मगर भागती हुई देह पर जब छह गोलियां दागी गईं, तो उनका दम वहीं निकल गया। पूर्व RJD नेता राजकुमार राय, जिनका रिश्ता राघोपुर की मिट्टी से था, हाल के दिनों में पार्टी विवादों से अलग होकर निर्दलीय प्रत्याशी बनने की घोषणा कर चुके थे। जमीन के कारोबार से भी उनका नाता था। राजकुमार राय की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। गोलियों की गूंज से घबराये लोग जब तक संभल पाते, राय सड़क पर गिर चुके थे। पुलिस तुरंत पहुंची और उन्हें पीएमसीएच ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्वी SP परिचय कुमार, सदर के ASP अभिनव, कंकड़बाग और चित्रपुरनगर के थानेदार मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी है। मारे गये राय मूल रूप से वैशाली के राघोपुर गांव के रहनेवाले थे। वह कार से लौटकर बस घर पहुंचने ही वाले थे कि मौत ने उन्हें चौराहे पर रोक लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...