Kohramlive : टेस्ला, स्पेसएक्स, न्यूरालिंक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि साल 2026 तक AI इंसानों से भी ज्यादा बुद्धिमान हो जायेगी। मस्क ने ‘All-in’ पॉडकास्ट में कहा कि उनकी कंपनी xAI अगले साल तक Grok चैटबॉट का और ज्यादा पावरफुल वर्जन पेश करेगी। यह वर्जन एजेंटिक AI की दिशा में सबसे बड़ा कदम होगा। मस्क की कंपनी xAI ने हाल ही में Grok-4 मॉडल लॉन्च किया है। यह मॉडल सिर्फ सवाल-जवाब ही नहीं करता, बल्कि लॉजिकल रीजनिंग और क्रिएटिव कामकाज में भी इंसानों से मुकाबला कर रहा है। Grok-4 के दो वर्जन हैं: स्टैंडर्ड सिंगल एजेंट – रोजमर्रा के कामों के लिए। Grok-4 Heavy – मल्टी-एजेंट आर्किटेक्चर, ज्यादा ताकतवर और एडवांस।मस्क का कहना है – “AI अगले दो साल में औसत इंसान से ज्यादा स्मार्ट होगी।”
Grok-4 की खासियतें
- 130,000-टोकन का कॉन्टेक्स्ट विंडो – लंबी बातचीत और ढेर सारी जानकारी संभालने में सक्षम।
- मल्टीमॉडल क्षमता – टेक्स्ट, विज़न और इमेज जेनरेशन तक सपोर्ट।
- पिछले मॉडल्स की तुलना में मतिभ्रम (hallucination) में कमी।












