Kohramlive : दही सेहत के लिये बेहद फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जा दे जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही का सेवन (Disadvantages Of Curd) किसी भी समय नहीं किया जा सकता? आयुर्वेद के अनुसार, दही खाने का भी एक सही समय होता है और गलत समय पर इसे खाने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।
रात में दही खाने के नुकसान (Disadvantages Of Curd)
- पाचन समस्यायें – जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर है, उन्हें रात में दही खाने से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।
- सर्दी-खांसी का खतरा – दही ठंडा होता है, जिससे रात में इसका सेवन करने पर बलगम बनने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर, अस्थमा और श्वसन संबंधी बीमारियों से ग्रसित लोगों को इससे बचना चाहिये।
- गठिया रोगियों के लिए नुकसानदायक – दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और खट्टापन जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है, जिससे गठिया के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
- त्वचा पर प्रभाव – रात में दही खाने से शरीर में टॉक्सिन बढ़ सकते हैं, जिससे पिंपल्स और स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है।
तो कब खाना चाहिये दही?
- दही का सेवन दिन में करना सबसे लाभकारी होता है।
- सुबह या दोपहर के समय इसे खाने से पाचन सही रहता है और शरीर को अधिक पोषण मिलता है।
- गर्मियों में छाछ, मठा या दही के साथ गुड़ मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।
- ठंड के मौसम में दही का सेवन करने से पहले उसमें काली मिर्च या अदरक पाउडर मिलाने से इसके दुष्प्रभाव कम हो सकते हैं।
तो अगली बार जब भी दही खाने की सोचें, तो सही समय का ध्यान रखें और सेहत को बेहतर बनायें।
इसे भी पढ़ें :CM की पहल, टूटे अरमानों के बीच उम्मीद की रोशनी…
इसे भी पढ़ें :DGP एक्शन मोड में, पेपर लीक के मास्टरमाइंड को…
इसे भी पढ़ें :विश्वविद्यालय के बैंक खातों से उड़ा लिये 1.58 करोड़, ऐसे खुला राज… जानें
इसे भी पढ़ें :तीन बच्चों की मां का अंत, किसी में गुस्सा तो किसी में खौफ…
इसे भी पढ़ें :साफ हुई राजधानी की हवा, पाबंदियां खत्म…
इसे भी पढ़ें :राज्यपाल ने इन योजनाओं को बताया शानदार, बोले…












