spot_img
spot_img
spot_img

CM की पहल, टूटे अरमानों के बीच उम्मीद की रोशनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : तेलंगाना के अंधेरी सुरंग में चार झारखंडी श्रमिक फंसे हैं, घबराये हुये, उम्मीद और अनिश्चितता के बीच झूलते घरवालों की बेचैन आंखें किसी चमत्कार की राह देख रही हैं। इस संकट की घड़ी में झारखंड के CM हेमंत सोरेन के आदेश पर गुमला जिला प्रशासन के अधिकारी श्रमिकों के परिजनों को लेकर तेलंगाना रवाना हो चुके हैं। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से चार परिवारों के सदस्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निकल पड़े। उधर, श्रम विभाग के अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाये हुये हैं।

सुरंग में फंसी जिंदगी

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले की श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में कुल आठ श्रमिक फंसे हैं, इसमें झारखंड के चार लोग हैं, वहीं, यूपी के दो, एक पंजाब के और एक जम्मू-कश्मीर के हैं। NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी है। झारखंड का प्रवासी नियंत्रण कक्ष लगातार तेलंगाना प्रशासन और श्रमिकों से संपर्क में है। हर बीतते पल के साथ बचाव दल की कोशिशें तेज हो रही हैं। उम्मीदों का दीप जल रहा है, बस अब एक अच्छी खबर का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...