spot_img

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की से होती है। कई लोगों के लिये तो बिस्तर से उठते ही सबसे पहले चाय पीना एक आदत बन चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो खाली पेट चाय पीना शरीर के लिये हमेशा फायदेमंद नहीं होता। लंबे समय तक यह आदत कुछ परेशानियों की वजह बन सकती है।

बढ़ सकती है एसिडिटी की समस्या

खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इससे गैस, जलन और एसिडिटी जैसी समस्यायें होने लगती हैं।

पाचन तंत्र पर पड़ता है असर

विशेषज्ञ बताते हैं कि सुबह बिना कुछ खाये चाय पीने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। कुछ लोगों को पेट फूलने और अपच की शिकायत भी हो सकती है।

 घबराहट और बेचैनी बढ़ सकती है

चाय में मौजूद कैफीन खाली पेट शरीर में तेजी से असर करता है। इससे कुछ लोगों को घबराहट, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

 शरीर में पानी की कमी का खतरा

रातभर सोने के बाद शरीर को पानी की जरूरत होती है। ऐसे में सीधे चाय पीने से शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन नहीं मिल पाता।

पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा

खाली पेट चाय पीने से आयरन समेत कुछ जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण पर असर पड़ सकता है, जिससे लंबे समय में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक या दो गिलास पानी पीयें। इसके बाद हल्का नाश्ता या कुछ सूखे मेवे खाने के बाद चाय लें। इससे चाय का आनंद भी मिलेगा और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर की संभावना भी कम होगी।

ध्यान रखें: यदि आपको गैस, एसिडिटी या पेट से जुड़ी समस्या रहती है, तो अपनी खानपान की आदतों को लेकर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। चाय बुरी नहीं है, लेकिन सही समय और सही तरीके से पीना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

इसे भी पढ़ें : बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

इसे भी पढ़ें : चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

इसे भी पढ़ें : 22 जून तक इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, मिलेंगे शानदार परिणाम…

इसे भी पढ़ें : जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने लिख दी मौ’त की पटकथा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सावन का पहला सोमवार, देखें LIVE वीडियो…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची की पहली सोमवारी... रात के...

मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें

Ranchi : झारखंड के संगठित अपराध जगत का एक...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...

जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…

Jamshedpur : जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये यह खबर...