कोहराम लाइव डेस्क : मौसम चाहे जो हो, उसके अनुसार सेहत के लिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से सेहत संबंधी परेशानी बढ़ जाती है। जाड़े में शरीर का तापमान कम रहता है। फलस्वरूप भोजन के डाइजेशन यानी पाचन का प्रोसेस यानी प्रक्रिया तेज होती है। गर्मी में शरीर का तापमान अधिक होने के कारण डाइजेशन का प्रोसेस धीमा रहता है। अत: हार्ड चीजों की जगह लिक्विड यानी तरल पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए। इससे हमारे शरीर का तापमान मेनटेन रहेगा और सेहत संबंधी परेशानी कम होगी। तापमान बढ़ाने वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए।
नारियल पानी और जूस है फायदेमंद
डाइजेशन के प्रोसेस को दुरुस्त रखने के लिए और तापमान को मेनटेन करने के लिए हम नारियल पानी, जूस, जलजीरा, लस्सी जैसी ड्रिंक्स पी सकते हैं। इससे कम समय में ज्यादा पोषण मिलेगा। गर्मी के मौसम में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें न खाने में ही भलाई है। बीमारियों से बचे रहने के लिए आपको अपनी डाइट में से इन चीजों को निकाल देना चाहिए।
इन चीजों को खाने से बचें
गर्मी आइसक्रीम खाना ठीक नहीं है। आइसक्रीम में सबसे ज्यादा शुगर पाया जाती है, जो मोटापा और डायबिटीज को बढ़ाने का काम कर सकता है। आइसक्रीम खाने के बाद अधिक गर्मी लगती है। सी फूड खाने से फूड पॉयजनिंग का खतरा बढ़ता है। इससे शरीर का तापमान भी तेजी से बढ़ता है। ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बादाम, अंजीर, किशमिश, खजूर और खुबानी जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन गर्मियों के मौसम में कम करना चाहिए। इनकी तासीर गर्म होती है, जो सेहत को हानि पहुंचा सकती है।
इसे भी पढ़ें :मां के लिए ओसीडी खतरनाक, जानें क्या है यह बीमारी और कैसे होगा बचाव
इसे भी पढ़ें:खरबूजा में छिपा है सेहत का राज,जानिए कितना है लाभदायक












