spot_img
spot_img

Diesel-Petrol की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें कितना बढ़ा दाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : लंबे समय के बाद एक बार फिर डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे का इजाफा होने जा रहा है। बता दें कि डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बीते 137 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। डीजल-पेट्रोल की रिटेल कीमतों में भले ही 137 दिन से कोई बदलाव न हुआ हो, लेकिन थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल के दाम बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। इसमें अचानक बड़ी वृद्धि हुई है, वो भी सीधे 25 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया है। दिल्ली में थोक उपभोक्ताओं को डीजल 115 रुपये प्रति लीटर की कीमत से बेचा जा रहा है। इस फैसले के बाद से ही माना जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होगा। बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी।

क्रूड ऑयल का महंगा होना 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे की सबसे बड़ी वजह है क्रूड ऑयल का महंगा होना। मौजूदा पेट्रोल-डीजल की कीमतें तब की हैं, जब क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। अभी क्रूड ऑयल की कीमत गिरावट के बाद भी 100 डॉलर प्रति बैरल है। इस हिसाब से भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा तय माना जा रहा था।

इसे भी पढ़ें : न जाने कैसे युवाओं की फौज खड़ी हो गई विधानसभा के नजदीक, देखें वीडियो…

इस महीने पेट्रोल पंपों की बिक्री में 20 प्रतिशत का उछाल आया है। बस बेड़े के परिचालकों और मॉल जैसे थोक उपभोक्ताओं ने पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदा है। आमतौर पर वे पेट्रोलियम कंपनियों से सीधे ईंधन की खरीद करते हैं।  इससे ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों का नुकसान बढ़ा है।

सबसे अधिक प्रभावित नायरा एनर्जी, जियो-बीपी और शेल जैसी कंपनियां हुई हैं। बिक्री बढ़ने के बावजूद इन कंपनियों ने अभी तक मात्रा में कमी नहीं की है। लेकिन अब पंपों के लिए परिचालन आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रह जाएगा।

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में हायर एजुकेशन के लिए होगा IQAC का गठन, सीएम ने दी मंजूरी

इसे भी पढ़ें : झारखंड के हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, जानिये कैसे…

इसे भी पढ़ें : चाचा-चाचा बोल टेंपो पर बैठ गई थी बच्‍ची, फिर क्‍या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 12वीं पास छात्राओं को मिलेंगे 25 से 40 हजार रुपए, जानें कहां और कैसे करना है अप्लाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...