spot_img

12वीं पास छात्राओं को मिलेंगे 25 से 40 हजार रुपए, जानें कहां और कैसे करना है अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (Bihar School Education Board) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल भी नतीजों में लड़कों से लड़कियां आगे रहीं। ऐसे में अब प्रदेश की सरकार छात्राओं को सौगात देने जा रही है। बिहार बोर्ड (Bihar Board) की 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का रिजल्ट 83 फीसदी से ज्यादा रहा। सबसे खास बात ये है कि बिहार में इंटर की परीक्षा पास करने वाली छात्राएं राज्य सरकार की ओर से 25 हज़ार से लेकर 40 हजार रुपये तक पाने की हकदार हैं। सरकार की इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Uthan Yojana) है। हम आपको इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेज के बारे में बता रहे हैं।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर ID कार्ड
  • बैंक की पासबुक
  • फोटो (पासपोर्ट साइज)
  • आय प्रमाण पत्र
  • 12वीं का मार्कशीट

योग्यता

  • बिहार की स्थाई निवासी हो
  • 12वीं पास हो

जानें कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ई-कल्याण ekalyan.bih.nic.in के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Click Here To Apply पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, 12वीं का प्राप्तांक और कैप्टर कोड डालें।
  • अब आपको फॉर्म मिलेगा।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेजों को संगलग्न करें।
  • अब जानकारी देने के बाद Submit Button पर क्लिक करें।

12वीं पास इन छात्राओं को मिलेगा 40 हजार रुपये

बिहार में अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति-जन जाति की लड़कियां अगर फर्स्ट डिविजन से इंटर पास करती हैं तो उन्हें 15 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यानि उन्हें कुल 40 हजार रुपये मिलेंगे। ये राशि कल्याण विभाग देता है। इसके लिए अलग से फॉर्म भरना होता है।

12वीं बिहार बोर्ड के नतीजे 

बताते चलें कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियां आगे रहीं। जहां कुल 76.66 प्रतिशत लड़के पास हुए, वहीं 81.28% लड़कियों ने पास प्रतिशत हासिल किए। वहीं पिछले वर्ष के पास प्रतिशत की बात करें तो 2021 में कुल 80.57 फ़ीसदी छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिसमें 75.71 फ़ीसदी लड़के थे।

इसे भी पढ़ें : गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें : रांची IG आवास में अचानक भागने लगे पुलिसकर्मी, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 का क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : अर्जुन और कड़ि‍या के साथ क्‍या हो गया, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...