Bihar : पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के मारवाड़ी आवास होटल के रूम नंबर 77 से एक बुजुर्ग की डेड बॉडी मिली। डेड बॉडी पलंग के नीचे पड़ी हुई थी। मौत कैसे हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। लगभग 60 साल के इस बुजुर्ग का नाम प्रोफेसर वाचस्पति मिश्र बताया गया, वहीं वे धनबाद के हीरापुर विनोद नगर के रहनेवाले थे। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि कमरे के अंदर से बदबू आने के बाद दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर डेड बॉडी पलंग के नीचे पड़ी मिली। खबर है कि प्रोफेसर वाचस्पति मिश्र अक्सर इस होटल में आते-जाते रहते थे। होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि हर दो से तीन महीने पर वे आते थे। होटल में वे नॉन AC कमरा बुक करते थे, इस बार भी उन्होंने नॉन AC कमरा ही बुक कराया था। होटल के मैनेजर ने पुलिस को बताया कि वो राजगीर से लौट कर यहां आये थे और यहां से धनबाद जाने वाले थे।
इसे भी पढ़ें :वकील की ह’त्या के बाद हथियार छुपाने वाला मिला अपने जीजा के घर
इसे भी पढ़ें :यूपी में सब्सक्राइबर्स या फॉलोअर्स पर पायें 8 लाख तक… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट में इन 44 प्रस्तावों को मिली मंजूरी… देखें
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की जगह कल ये विधायक लेंगे शपथ…
इसे भी पढ़ें :लातेहार में जबरदस्त ठनका, चपेट में आये कई…
इसे भी पढ़ें :अवैध संबंध के शक में कर डाला बड़ा गुनाह, हुआ खुलासा… जानें
इसे भी पढ़ें :365 के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार यह नियुक्ति : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें :दिन दहाड़े फेमस डॉक्टर के साथ बड़का कांड, पुलिस रेस…











