DHANBAD : धनबाद में बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जय मां विकास नगर रविवार की देर रात कोयला व्यवसायी पप्पू मंडल के नजदीकी बबलू को अपराधियों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान सेंट्रल अस्पताल में बबलू मौत हो गई। उसकी उम्र लगभग 30 से 32 साल तक बताई जा रही है। गोली लगने के बाद बबलू को इलाज के लिए पप्पू मंडल ने धनबाद के सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचाया था। बबलू पप्पू मंडल के साथ कोयला का काम करता था। बता दें कि यह वही पप्पू मंडल हैं, जिनके आवास पर कुछ दिन पूर्व गोली चली थी।
धनबाद पुलिस पर उठ रहे सवाल
धनबाद में बढ़ रहे अपराध के कारण पुलिस सवालों के घेरे में है। कभी वीडियो वायरल करके तो कभी पर्ची के माध्यम से अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गैंग्स आफ वासेपुर के कथित छोटे सरकार प्रिंस खान को पुलिस अब तक गिरफ्तार करने में असफल रही है, वहीं उसी के द्वारा कई घटनाओं की जिम्मेवारी लेकर व्यवसायियों में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। धनबाद पुलिस आगे किस प्रकार की कार्रवाई करती है और व्यापारियों को किस प्रकार की सुरक्षा देने का काम करती है ताकि व्यापारियों का भय खत्म हो सके।
इसे भी पढ़ें : खूंखार जानवर मार दिया किरण को, बाघ या तेंदुआ, खोज रही PTR
इसे भी पढ़ें :मां की अर्जी पर कब्र से निकाली गई बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज
इसे भी पढ़ें :आर्केस्ट्रा के बहाने बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां, फिर कराया जाता था महापाप
इसे भी पढ़ें :बेवकूफ बना रही, यह बोल लड़की का हाथ पकड़ लिया, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :लगाम बेलगाम हो गया, रात के अंधेरे में कोयला तस्करी
इसे भी पढ़ें :48 छात्रों को ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :Mobile Blast: मोबाइल में गेम खेलता बच्चा पहुंच गया हॉस्पिटल, देखें क्यों








