डिप्‍टी कमिश्‍नर ने युवक को मारी गोली, वजह कर देगी हैरान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar: बिहार के नालंदा जिले में हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव में सोमवार को चुनावी रंजिश के कारण पंचायत प्रत्याशी के पति और डिप्टी कमिश्नर ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की जांघ में लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर की पत्नी पंचायत चुनाव लड़ रही है और युवक के परिजनों ने उसको समर्थन नहीं दिया है। इस कारण घटना को अंजाम दिया गया है। घायल युवक का परिवार निवर्तमान मुखिया का समर्थक है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी फिलहाल फरार है। बता दें कि आज हिलसा प्रखंड की सभी पंचायतों में मतदान हो रहा है।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

गोली मारने का आरोप वित्त विभाग में सलाहकार के पद पर कार्यरत डिप्टी कमिश्नर राजीव रंजन पर लगा है। लोगों का मानना है कि जख्मी युवक मनीष कुमार और उसके परिजनों ने डिप्टी कमिश्नर की पत्नी रेखा रंजन को समर्थन नहीं दिया है। घायल युवक को पटना रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद से गांव में माहौल तनावपूर्ण है। हिलसा DSP कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया, ‘घटना के बाद पुलिस गांव पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर राजीव रंजन ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई है। उनके घर पर भी छापेमारी की गई। वह फरार हो गए हैं।’

Read More : 4 दिन बाद मौत के मुंह से बाहर निकली 4 जिंदगियां, करने लगे…

Read More : श्‍मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर

Read More : पाकिस्‍तान के इन दो दिग्‍गजों का अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास

Read More : तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स की गुगली पर नाचे कीवी, ऐसे गिरा विकेट

इसे भी पढ़ें : UPTET 2021 की परीक्षा कल, बिना इसके नहीं मिलेगी एंट्री

इसे भी पढ़ें : ANIL KAPOOR के एक वीडियो ने फैंस की बढ़ाई चिंता, लिखा…

इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो

 

 

 

spot_img

Related articles:

किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

Bihar : बिहार में किसानों के लिये बनी सबसे...

पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…

Bihar : PHD नामांकन को लेकर पटना यूनिवर्सिटी के...

बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

Bihar : पश्चिम चंपारण के बेतिया में अप्रैल महीने...

CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला...

मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

Bihar : मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल...