4 दिन बाद मौत के मुंह से बाहर निकली 4 जिंदगियां, करने लगे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चंदनकियारी (बोकारो) : मौत के मुंह से जब चार जिंदगियां सही सलामत बाहर निकली तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं था। चारों की आव-भगत में सभी लग गए। वहीं मौत को मात देकर 4 दिन बाद परिवार और गांव के लोगों के बीच पहुंचे चारों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी।  मामला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड के पर्वतपुर कोल ब्लॉक की है। यहां ओपन कास्ट एरिया के अंदर यह सभी लोग अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर रहे थे। अचानक से चाल धंसी और चारों अंदर ही फंस गए। 4 दिनों तक खदान में ही फंसे रहे। इस दौरान उनके परिजनों और ग्रामीणों की सांसे अटकी रही।

चारों ने 4 दिन तक मौत से जंग लड़ी और खुद ही जिंदगी का रास्ता खोज निकाला। सुरंग को खोदते-खोदते करीब 1 किलोमीटर दूर उन्हें बाहर निकलने का रास्ता मिला। जहां से रविवार की देर रात चारों बाहर निकले। चारों पर्वतपुर कोल ब्‍लॉक के बगल में स्थित तिलाटांड़ गांव के रहनेवाले हैं। खदान में फंसे लोगों में एक महिला और तीन पुरूष थे। सभी के सही सलामत बाहर निकलने की सूचना प्रखंड प्रशासन और स्‍थानीय विधायक अमर बाउरी तक पहुंची। मेडिकल टीम को गांव भेजा गया। चारों को जांच के लिए मेडिकल टीम अस्‍पताल ले जाने की तैयारी में थी, मगर ग्रामीणों ने हंगामा कर उन्‍हें ले जाने नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की

इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...

योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...