KANPUR: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया। रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 415वां विकेट झटकते ही पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। अश्विन के कुल 416 विकेट हो गए हैं। अश्विन ने यह कारनामा सिर्फ अपने 80वें टेस्ट मैच में किया। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब आर अश्विन 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अश्विन पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के 417 विकेट के रिकॉर्ड से दो विकेट ही दूर हैं। इस मैच में अश्विन ने एक और शानदार रिकॉर्ड बनाया है। अश्विन इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गये हैं। साल 2021 में रविचंद्रन अश्विन के 40 विकेट हो गए हैं, जबकि पाकिस्तान के शाहीन आफरीदी के 39 विकेट हैं।
मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह से हावी रही। पहले टीम इंडिया को 345 रनों पर ऑल आउट किया। फिर बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग करते हुये बिना विकेट खोये 129 रन बनाये। मगर तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की एक न चली। शतकीय ओपनिंग साझेदारी के बावजूद न्यूजीलैंड की पूरी टीम 296 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में स्टंप तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिये। भारत की बढ़त 63 रन की हो गई है।
भारतीय बॉलरों का प्रदर्शन
इशांत शर्मा ने 15 ओवर में 5 ओवर मेडन डाला और 35 रन दिया। इशांत के खाते में एक भी विकेट नहीं आया। उमेश यादव ने 18 ओवर में 3 मेडन और 50 रन दिया। उमेश को एक विकेट मिला। अश्विन ने 42.3 ओवर में 10 मेडन ओवर डाला। 82 रन देकर 3 विकेट झटके। रविंन्द्र जडेजा ने 33 ओवर में 10 मेडन डाला। 57 रन देकर जडेजा ने 1 विकेट लिया। अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। अक्षर ने 34 ओवर में 6 मेडन डाला। 63 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।
रविचंद्रन अश्विन का टेस्ट रिकॉर्ड
• 80 मैच
• 416 विकेट
• 24.63 औसत
• 5 विकेट- 30 बार
• 10 विकेट- 7 बार
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
• अनिल कुंबले- 619 विकेट
• कपिल देव- 434 विकेट
• हरभजन सिंह- 417 विकेट
• रविचंद्रन अश्विन- 416* विकेट
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
मुथैया मुरलीधरन- 800
शेन वॉर्न- 708
जेम्स एंडरसन- 632
अनिल कुंबले- 619
ग्लेन मेग्राथ- 563
स्टुअर्ट ब्रॉड- 524
सी. वॉल्श- 519
डेल स्टेन- 439
कपिल देव- 434
रंगना हेरथ- 433
रिचर्ड हेडली- 431
शॉन पोलाक- 421
हरभजन सिंह- 417
रविचंद्रन अश्विन- 416
वसीम अकरम- 414
इसे भी पढ़ें :विकी और कटरीना की शादी में SALMAN KHAN नहीं होंगे शामिल, जानें क्यों …
इसे भी पढ़ें :बेंगलुरु से पटना जा रहे फ्लाइट की EMERGENCY LANDING
इसे भी पढ़ें :गढ़वा पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश, करते थे ये क्राइम
इसे भी पढ़ें :UPTET 2021 की परीक्षा कल, बिना इसके नहीं मिलेगी एंट्री
इसे भी पढ़ें :ANIL KAPOOR के एक वीडियो ने फैंस की बढ़ाई चिंता, लिखा…
इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की
इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…












