Ranchi : बिना नक्शे के बने भवनों और संरचनाओं के नियमितीकरण करने की दिशा में पहले करने का आग्रह CM हेमंत सोरेन से किया गया। यह आग्रह झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया है। CM हेमंत सोरेन को बताया कि ऐसा होने पर लाखों लोगों को फायदा होगा। CM का आश्वासन सकारात्मक रहा। CM ने मिलने आये पदाधिकारियों से कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल राज्य सभा सांसद डॉ महुआ माजी ने CM हेमंत सोरेन को बताया कि कई इमारतों में बनी दुकानें भवन मालिकों के जीने-खाने का जरिया है। दुकानों से जुड़े कर्मचारी, श्रमिक और महिलाओं की भी रोजी-रोटी चलती है। यहां से होने वाले व्यापार से सरकार को भी राजस्व मिलता है। कई राज्यों में व्यवहारिक पॉलिसी के तहत अवैध संरचनाओं को रेगुलाइज किया गया है। झारखंड में भी ऐसा करने पर लाखों का भला होगा। वहीं चैंबर ने ऐलान किया कि एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली फ्री देने की नीति के प्रचार -प्रसार में भी झारखंड चैंबर पूरा मदद करेगी। चैंबर द्वारा इसे एक अभियान के रूप में चला जाएगा। इस मौके पर CM के सचिव विनय कुमार चौबे और झारखंड चैंबर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…
इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला
इसे भी पढ़ें :झारखंड को 3 श्रेणियों में मिले पुरस्कार
इसे भी पढ़ें :ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने किया Resign
इसे भी पढ़ें :पेट्रोल कांड से वास्ता नहीं छूटा, इस बार दुमका में क्या हुआ देखें…








