Chaibasa : रोजी -रोटी की खोज में चाईबासा से जमशेदपुर जा रहा पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की जानें चली गई। वहीं 8 की हालत गंभीर है। यह सभी लोग जमशेदपुर के गोविन्दपुर में ढलाई का काम करने जा रहे थे। वैन में कुल 20 लोग सवार थे। घने कोहरे के कारण रास्ते में ही वैन के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और यह बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा चाईबासा के राजनगर थाना क्षेत्र के लाकड़ा कोचा मोड़ के पास हुआ। CM हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन की देख-रेख में हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज कराया जा रहा है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची के एक और राशन डीलर पर गिरी गाज
इसे भी पढ़ें :तिलकुट की सौंधी खुशबू का सजा बाजार…
इसे भी पढ़ें :एक का का*टा गला, दूसरे के मुंह से निकल रहा झाग
इसे भी पढ़ें :अटेंशन प्लीज! पेट्रोल-डीजल से चलने वाले ये वाहन बैन, देखें…
इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज 23 जनवरी को पहुंचेगा साहिबगंज
इसे भी पढ़ें :जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना…देखें
इसे भी पढ़ें :गश्ती के दौरान 3 जवानों का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @ 11.01.2023 || Jhatpat
इसे भी पढ़ें :RRR फिल्म के ‘नाटू-नाटू’ गीत ने जीता Golden Globes अवार्ड












