spot_img

गश्ती के दौरान 3 जवानों का क्या हुआ, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल यानी नियंत्रण रेखा (LOC) के करीब गश्त के दौरान एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन सैनिक फिसलकर गहरी खाई में गिर गए। वे शहीद हो गए। हादसे में शहीद जवानों की पहचान नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार, हवलदार अमरीक सिंह और सिपाही अमित शर्मा के रूप में हुई है। सेना की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई है।

संकरे रास्‍ते पर नियमित गश्‍त पर था सैनिकों का दल

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जेसीओ और दो अन्य जवान मंगलवार को माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ट्वीट किया, अग्रिम क्षेत्र में एक नियमित गश्त अभियान के दौरान एक जेसीओ और दो अन्य जवान बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में गिर गए। तीनों बहादुरों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे उस समय हुई, जब सैनिकों का दल एक संकरे रास्ते पर नियमित गश्त पर था। अग्रिम चौकी की तरफ बढ़ने के दौरान ही संकरे रास्ते पर बिछी बर्फ की मोटी परत अचानक टूट गई। इससे जेसीओ और दोनों सैनिक फिसलकर गहरी खाई में गिर गए।

इसे भी पढ़ें :गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में बाबानगरी के होंगे दर्शन… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :Railway Facility : जनरल टिकट लेकर करें स्लीपर में सफर, जानिए क्‍यों

इसे भी पढ़ें :बिंकटेश बाबू के घर आये एक साथ राम, लक्ष्मण और भरत, देखें कैसे….

इसे भी पढ़ें :अब बजट को लेकर अपना सुझाव झारखंड सरकार को भेज सकेंगे… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @10.1.2023 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...