spot_img
spot_img
spot_img

माता वैष्‍णो देवी दरबार में मौत की भगदड़, 12 की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jammu : माता वैष्‍णो देवी के दरबार में बड़ा हादसा हो गया। नये साल के मौके पर माता का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी। अचानक से लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्‍यादा घायल हो गये। चश्मदीदों की मानें तो माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, निकलने तक का कोई रास्ता नहीं था। किसी हड़बड़ी में इधर उधर भागने लगे, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

इधर हादसे के बाद श्राइन बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सरकार ने तीन सदस्यों की टीम को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम करेंगे और उनके अलावा एडीजीपी जम्मू जोन और डिविजनल कमिश्नर जम्मू इसके सदस्य होंगे। हादसे को लेकर श्राइन बोर्ड ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि, रात करीब सवा दो बजे वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर तीन के पास भगदड़ मची। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। अस्पताल प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की है। मरने वालों में धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर, स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद, धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी, विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी, डॉ अर्जुन प्रताप सिंह पुत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी, विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली, सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली, ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा शामिल है। वहीं चार लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

माता वैष्णोर देवी
माता वैष्णोर देवी

Read More : प्रमोट किये गये कई IPS अधिकारी, सुमन गुप्ता बनीं ADG होमगार्ड

Read More : BJP नेता जीतराम मुंडा हत्‍याकांड के 2 और मोस्ट वांटेड अरेस्ट, जानिये कैसे और कहां से धराये

Read More : Rims में बदले गये 13 विभागों के एचओडी, स्वास्थ्य मंत्री बोले…

Read More : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...