Rims में बदले गये 13 विभागों के एचओडी, स्वास्थ्य मंत्री बोले…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • रिम्स में नई बेहतर व्यवस्था की शुरुआत हैं, जल्द दिखेगा सकारात्मक परिणाम : बन्ना गुप्ता

Ranchi : Rims में 13 विभागों के एचओडी बदल दिये गये हैं। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि Rims में कई वर्षों से एचओडी का बदलाव नहीं किया गया था। इस बदलाव के बाद उम्मीद है कि नई ऊर्जा और प्लानिंग के साथ सारे विभागाध्यक्ष काम करेंगे। नए विभागाअध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे रिम्स में सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करें। नवनियुक्त सभी एचओडी को शुभकामनाएं देते हुए हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि रिम्स की व्यवस्था में सकारात्मक सुधार लाने के लिए आप सभी सामुहिक रूप से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करें। हम सभी को रिम्स की सूरत बदलनी हैं। हमें मरीजों को सुलभ और व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। साथ ही रिम्स में एक सौहार्दपूर्ण वातावरण भी तैयार करना है।

किनको मिला कौन सा विभाग

  1. बायोकेमिस्ट्री – डॉ बेला रोज एक्का
  2. माइक्रोबायोलॉजी – डॉ अशोक कुमार शर्मा
  3. पीएसएम – डॉ विद्यासागर
  4. शिशु रोग – डॉ मिन्नी रानी अखौरी
  5. सर्जरी – डॉ शीतल मलुवां
  6. शिशु शल्य – डॉ अभिषेक रंजन
  7. अस्थि जोड़ – डॉ विजोय कुमार
  8. न्यूरोसर्जरी – डॉ चन्द्र भूषण सहाय
  9. रेडियोलॉजी – डॉ पारस नाथ राम
  10. निश्चेतना – डॉ लाधु लकड़ा
  11. कार्डियोलॉजी – डॉ प्रकाश कुमार
  12. रेडियोथैरेपी – डॉ रश्मि सिंह
  13. यूरोलॉजी – डॉ राणा प्रताप सिंह

इसे भी पढ़ें : घबराने की नहीं, सचेत रहने की जरूरत : बन्ना गुप्ता

इसे भी पढ़ें : CM Hemant की अपील… संयम और सतर्कता के साथ सेलिब्रेट करें नया साल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...