spot_img
spot_img
spot_img

Asia Cup 2023 : टीम इंडिया की अबतक की सबसे बड़ी जीत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : Asia Cup 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की है। भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। यह भारत की वनडे में सबसे तेज जीत है। इससे पहले, टीम इंडिया ने केन्या को 2001 में 231 बॉल रहते हराया था। भारत की दमदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका क्रिकेट टीम सिर्फ 50 रन के स्कोर पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक 6 विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पंड्या के खाते में 3 विकेट आया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिया। श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 15.2 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई। श्रीलंकाई टीम के लिए सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली।

यह भारत के खिलाफ किसी टीम का वनडे में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले, वनडे में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर बांग्लादेश के नाम था। बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हुई थी। वनडे में ओवरऑल सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। जिम्बाब्वे की टीम 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ”मेरा बेटा देश की शान, देश पर हुआ कुर्बान”.. मां ने यूं दी बेटे को अंतिम विदाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...