spot_img
spot_img
spot_img

स्कूल के पीछे फंदे पर लटकी मिली युवक की डेड बॉडी, परिजन बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर इलाके में एक युवक की डेड बॉडी फंदे पर लटकी मिली है। सोमवार की सुबह रस्सैल उच्च विद्यालय के पीछे मैरमसाई नाले के पास कुछ लोगों ने लाश देखी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जगन्नाथपुर थाने की पुलिस मौके पर तत्‍काल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान जगन्नाथपुर के सुकरुसाई टोला निवासी सुरलुंग नायक (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

हाट बाजार में मजदूरी का काम करता था

परिवार के लोगों ने बताया कि युवक हाट बजार में मजदूरी का काम करता था। रविवार की शाम को वह घर से निकला था। सुबह उसका शव फंदे पर लटकता मिला।

बड़े भाई ने कहा, आत्‍महत्‍या नहीं कर सकता सुरलुंग

जानकारी मिलने के बाद युवक के बड़े भाई मौके पर पहुंचे। कहा कि उनका भाई सुरलुंग आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या की गई है। परिवार ने दावा किया कि जिस तरह से शव पेड़ पर लटका मिला है, वह सीधे तौर पर हत्या की ओर इशारा करता है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। कुछ लोगों से इस बारे में पूछताछ की गई है।

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत ने गौतम यादव को दिये 2 लाख, जानिये क्यों…

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े Encounter में ढेर हुआ मोस्‍टवांटेड मनीष सिंह उर्फ सोनू, देखें…

इसे भी पढ़ें : मंत्री-विधायकों संग जमकर झूमे सीएम हेमंत सोरेन, देखिये तस्‍वीरें…

इसे भी पढ़ें : पंचायत चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, जानिये क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : शहीद की बेवा को सीएम हेमंत का आश्वासन, मिलेगी हर संभव मदद

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव, शहीदों के लिए क्या किया देखिये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...

14 जून तक कई मेमू ट्रेनें रद्द… जानें क्यों

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल...

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

ATM में फंसा कार्ड, मददगार बनकर आया शख्स कर गया ये कांड…

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा स्थित...

एक जोरदार धमाका और मेडिकल कॉलेज धुआं-धुआं…

Jamshedpur : जमशेदपुर के MGM Medical College परिसर में...