spot_img

सीएम हेमंत से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव, शहीदों के लिए क्या किया देखिये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव झारखंड पहुंचे। उन्होंने राजधानी रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में शहीद साहिबगंज के सिपाही स्व: कुंदन कुमार ओझा एवं बहरागोड़ा के स्व: गणेश हांसदा के परिजनों को अनुग्रह सहायता राशि के तौर पर 10-10 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर चंद्रशेखर राव ने कहा कि गलवान घाटी में तेलंगाना के कर्नल संतोष बाबू भी शहीद हुए थे। उस समय ही राज्य सरकार ने निर्णय लिया था कि संतोष बाबू के साथ शहीद सभी जवानों के परिजनों को तेलंगाना सरकार आर्थिक मदद करेगी। उसी परिपेक्ष्य में आज झारखण्ड के वीर शहीदों के परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान की गई है।

अलग तेलंगाना राज्य के लिए गुरूजी ने किया था सहयोग

के चंद्रशेखर राव ने बताया कि जब उन्होंने अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन शुरू किया था, उस समय राज्य सभा सांसद श्री शिबू सोरेन का सहयोग प्राप्त हुआ था| राज्य गठन तक वे हमारे साथ बने रहे थे | यहां आकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है|

इस अवसर पर मंत्री वी श्रीनिवास गौड़, एमएलसी  कविता राव, तेलंगाना प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन  विनोद कुमार, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार, राज्य के पुलिस महानिदेशक  नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :बम के धमाकों से दहला भागलपुर, 12 की मौत, जानिये विस्‍फोट की पूरी कहानी…

इसे भी पढ़ें : हॉस्‍टल में घुसे जहरीले सांप ने बच्‍चों का क्‍या कर दिया हाल, देखें…

इसे भी पढ़ें : लालू यादव को आज नहीं मिली जमानत, जानिये कोर्ट ने क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें : बजट में स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में विशेष फोकस, जानिये डॉक्‍टरों ने क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें : बदले की आग में मारा गया छोटकू, जानिये कैसे…

इसे भी पढ़ें : सांप काटे तो तुरंत दें यह दवा, भूलकर भी न करें ये गलती

इसे भी पढ़ें : 15 से 20 रु. लीटर बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिये कब से…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...