spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#Dead Body : मंदिर परिसर में फंदे से झुलती मिली युवती की लाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : आर्यपुरी में उस वक्‍त सनसनी फैल गई, जब मंदिर परिसर में फंदे से झुलती एक युवती की लाश (Dead Body) को लोगों ने देखा। मंदिर परिसर में पेड़ से लटकती लाश (Dead Body) देखकर मुहल्‍ले के लोग सकते में आ गए। जिसको लेकर कई तरह की चर्चा होने लगी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सुखदेवनगर थाना को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव (Dead Body) को पेड़ से नीचे उतारा और मामले की छानबीन में जुट गई।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

  • मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • युवती की नहीं हो सकी है पहचान
  • घटनास्‍थल से मोबाइल और स्‍कूटी बरामद
  • सबसे पहले पुजारी ने देखी पेड़ से लटकती लाश

घटनास्‍थल से पुलिस ने एक मोबाइल और स्‍कूटी बरामद की है। पुलिस मोबाइल और स्‍कूटी के जरिये युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है। ताकि उसके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी ले सके।

मंदिर के पुजारी सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे ही थे कि अचानक से उनकी नजर फंदे से झुलती एक युवती की लाश पर पड़ी। पुजारी डर गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पर जुटे और युवती का शव लटकते देखा तो सभी अवाक रह गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना रातू रोड के आर्यपुरी मुहल्‍ले की है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

पुलिस स्कूटी और मोबाइल की कर रही जांच

पुलिस ने घटनास्‍थल से एक मोबाइल और स्‍कूटी बरामद की है। पुलिस स्‍कूटी और मोबाइल की जांच कर रही है ताकि उसके ऑनर का पता लगाया जा सके। हालांकि बरामद स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार स्कूटी के मालिक का नाम राम रतन प्रसाद है।

इसे भी पढ़ें  : प्रेसिडेंट चुनाव में Trump और जो बाइडेन में कड़ा मुकाबला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...